यूपी एटीएस ने बिहार के सीवान में चार जाली नोट तस्करों को दबोचा, छह लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद

यूपी एटीएस ने बिहार के सीवान में चार जाली नोट तस्करों को दबोचा, छह लाख भारतीय

जाली मुद्रा बरामद

 

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क लखनऊ:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) ने बिहार पुलिस की मदद से सिवान में चार जाली नोट तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी बंटी गाजीपुर की नगर कोतवाली में दर्ज जाली नोटों की तस्करी के मामले में वांछित था। बताया जा रहा है कि प्रिंटर की मदद से जाली नोट छापने का काम चल रहा था।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से रंजीत महतो, संदीप कुमार, सुरेश कुमार व बंटी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस को उत्तर प्रदेश व बिहार में जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में ठोस जानकारी मिली थी। इसकी सूचना बिहार पुलिस से भी साझा की गई थी। एटीएस की एक टीम बिहार गई थी, जिसने सिवान में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सिवान पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। उनके विरुद्ध सिवान के गोरियाकोठी थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि आरोपितों के कब्जे से 6.18 लाख रुपये जाली नोट मिले हैं। इसके अलावा पांच लाख रुपये की अर्द्धनिर्मित भारतीय जाली मुद्रा, प्रिंटर, व तमंचा बरामद हुआ है। गिरोह के तार प्रदेश के किन तस्करों से जुड़े थे और जाली नोट कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे, ऐसे कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बिहार समेत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बड़े पैमाने पर जाली नोटों की सप्लाई का धंधा चल रहा था। गिरफ्तार तस्करों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस और यूपी एटीएस की टीम के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फिलहाल, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े

सीवान के गोरेयाकोठी में  जाली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने किया उजागर, चार गिरफ्तार, देखे वीडियो

विधवा बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को मार डाला.

कथावाचक पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, भागवत कथा के दौरान समझाते हैं कानून की धाराएं.

विदेशी लड़कियों के नाम पर Facebook ID बनाकर करते थे ठगी.

रेस्तरां  में एक व्यक्ति ने  2800 का खाना खाया और  वेटर को दी 12 लाख की टिप 

Leave a Reply

error: Content is protected !!