यूपी की खबरें :  सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर  किया बैठक 

यूपी की खबरें :  सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर  किया बैठक

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

 

➡️गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठक की , राष्ट्रपति के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बैठक में श्री योगी ने जरुरी दिशा निर्देश दिए । पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों संग की बैठक, 30 जून, 1 जुलाई को राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष मेयर, जिलाध्यक्ष, समस्त विधायक मौजूद रहे ।

➡️दिल्ली- पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन नए आर ए डब्लू चीफ, भारतीय खुफिया एजेंसी को मिला नया नेतृत्व, 1989 बैच पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएसअधिकारी हैं, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति की मंज़ूरी, पराग इससे पहले आर ए डब्लू में कई पदों पर रहे हैं, आर ए डब्लू में रणनीतिक पदों पर भूमिका निभा चुके हैं, खुफिया तंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में गहरी पकड़, आर ए डब्लू चीफ का कार्यकाल दो साल का होता है, हालांकि कार्यकाल आवश्यकतानुसार बढ़ सकता है, आर ए डब्लू के नए सुपर बॉस बने पराग जैन ।

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जब भी हमारा देश स्वदेश, स्वाभिमान और स्वधर्म की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का स्मरण करेगा, तो दानवीर भामाशाह का नाम स्वतः ही सबकी जुबान पर होगा। दानवीर भामाशाह का जन्म 29 जून, 1547 को भक्ति और शक्ति की धरती राजस्थान में हुआ था। वह व्यापारिक वृत्ति के थे एवं उनकी निष्ठा मेवाड़ राजवंश के प्रति थी। उन्हें महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। मेवाड़ राजवंश के सभी दान पत्र दानवीर भामाशाह जी द्वारा ही लिखे जाते थे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन सभागार में दानवीर भामाशाह जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान प्रदान किया। उन्होंने समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री जी ने दानवीर भामाशाह जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के व्यापार अनुकूल माहौल पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब अकबर का लालच और विद्वेष का भाव बढ़ता गया, अनेक राजाओं के द्वारा अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली गयी, उस समय भी मेवाड़ जैसा राजवंश देश और धर्म की रक्षा के लिए विदेशी दासता के अधीन कार्य करने को सहमत नहीं हुआ। हल्दीघाटी के युद्ध में एक तरफ लाखों की सेना, तो दूसरी तरफ 20 हजार सैनिकों के साथ महाराणा प्रताप थे। महाराणा प्रताप ने अकबर का पूरी क्षमता से सामना किया, लेकिन उसकी लाखों की सेना के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। चेतक गिर गया। महाराणा प्रताप को जंगलों में जाना पड़ा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लम्बे समय तक महाराणा प्रताप को जंगलों में ही जीवन-यापन करना पड़ा। कई-कई दिनों तक उन्हें घास की रोटी भी खानी पड़ी। लेकिन देश और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने विदेशी हुकूमत के सामने सिर नहीं झुकाया। उस समय महाराणा प्रताप के सामने सिर्फ यही लक्ष्य था कि हर हाल में मेवाड़ की रक्षा करनी है और स्वाधीनता की लौ को जलाये रखना है। इस कार्य में उन्हें अरावली के जंगलों की विभिन्न जनजातियों का साथ मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप के लिए उस समय सेना का संगठन आवश्यक था, लेकिन यह कार्य कठिन था। दानवीर भामाशाह उन्हें अपनी सम्पत्ति देने के लिए उपस्थित हुए। भामाशाह जी ने कहा कि उनकी जितनी सम्पत्ति है, वह सेना के पुनर्गठन के लिए अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो सम्पत्ति उनके द्वारा अर्जित की गयी है, वह इसी देश से अर्जित की गयी है। इसीलिए वह इस सम्पत्ति को देश के लिए समर्पित कर रहे हैं।

उस समय महाराणा प्रताप को भामाशाह जी ने जो सहयोग किया था, वह 25 हजार सैनिकों के लिए 12 वर्षां तक वेतन, रहने खाने की व्यवस्था तथा युद्ध की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त था। इसी के बल पर महाराणा प्रताप ने फिर से सेना संगठित की और अकबर द्वारा मेवाड़ व चित्तौड़गढ़ के जीते गये किले तथा दुर्गां को वापस लिया। महाराणा प्रताप ने स्वयं को स्वाधीन घोषित किया। 500 वर्षां पूर्व देशभक्ति के इस भाव को आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी धर्म सुरक्षित रहेगा और जब धर्म सुरक्षित रहेगा, तभी हम सुरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दान, भोग तथा नाश यह धन की तीन गतियां हैं। दान आपको यशस्वी बनाता है। धन का भोग कुछ समय के लिए आनन्द देता है, बाद में यह बीमार कर देता है। तीसरा गलत तरीके से अर्जित धन नाश का कारण भी बनता है। आपने प्रदेश में माफियाओं के नाश को देखा होगा। दान देश, काल और पात्र को देखकर किया जाना चाहिए। श्रीमद्भगवद्गीता में कहा गया है कि देश, धर्म, लोककल्याण एवं गरीब कल्याण के लिए किया जाने वाला दान हमेशा सार्थक होता है और यह व्यक्ति को यशस्वी बनाता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज हम यहां पर भामाशाह जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर एकत्र हुए हैं। उन्होंने श्री श्याम नारायण पाण्डेय की कविता हल्दीघाटी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘यह एकलिंग का आसन है, इस पर न किसी का शासन है। नित सिहक रहा कमलासन है, यह सिंहासन सिंहासन है। यह सम्मानित अधिराजों से, अर्चित है, राज-समाजों से। इसके पद-रज पोंछे जाते, भूपों के सिर के ताजों से। इसकी रक्षा के लिए हुई, कुबार्नी पर कुर्बानी है। राणा! तू इसकी रक्षा कर, यह सिंहासन अभिमानी है।’ यह पंक्तियां महाराणा प्रताप पर पूरी तरह सार्थक हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है, तो हर भारतवासी महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज तथा गुरु गोबिन्द सिंह जी का स्मरण करता है। इन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि देश व धर्म के लिए जीवन जिया था। धर्म इनके लिए उपासना पद्धति मात्र नहीं था, बल्कि एक जीवन पद्धति था। वर्तमान पीढ़ी को महाराणा प्रताप तथा भामाशाह जी के बारे में बताया जाना चाहिए। यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मध्य काल में जो कार्य देश, धर्म व स्वामिभक्ति के लिए दानवीर भामाशाह जी ने किया, कालान्तर में देश में ऐसी स्थिति पुनः देखने को मिली। स्वामी विवेकानन्द जी को शिकागो के धर्म सम्मेलन में जाने के लिए मैसूर के महाराज चामराजेन्द्र वाडियार तथा खेतड़ी, राजस्थान के महाराजा अजीत सिंह ने सहायता की थी। इसी प्रकार भारतीय संविधान के शिल्पी और भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी को विदेश जाने के लिए बड़ोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने स्कॉलरशिप उपलब्ध करायी थी। इन उदाहरणों में कहीं भी जाति भेद नहीं है।

 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में कुछ लोग समाज को जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। यह वहीं लोग हैं, जिन्हें अवसर मिला था, तो उन्होंने माफियाओं के सामने घुटने टेक दिये थे। ऐसे लोगों ने एक जनपद एक माफिया की स्थिति पैदा कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट कर दी थी। हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था पर संकट लाने वाले लोगों से सख्ती से निपटने का कार्य किया है। अब जो भी बहन, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पहले प्रदेश पहचान के संकट से गुजर रहा था। उत्तर प्रदेश के नाम से लोग अपना माल भेजने से डरते थे। आज यहां सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण है। हम हर प्रकार से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से डबल इंजन सरकार सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है। इसी के दृष्टिगत हमने प्रदेश के परम्परागत उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना संचालित की है। इसके माध्यम से करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। व्यापारियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म मिला है। यह योजना एक्सपोर्ट का माध्यम बनी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भामाशाह जी की जयन्ती 29 जून को हर वर्ष आयोजित की जानी चाहिए। ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के हर जनपद में सर्वाधिक जी0एस0टी0 देने वाले 10-10 व्यापारियों का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक जी0एस0टी0 देने वाले व्यापारियों का राजधानी लखनऊ में भव्य समारोह में सम्मान किया जाना चाहिए। इस दिवस पर ही उन व्यापारियों को जिन्होंने जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन कराया हो तथा दुर्भाग्यवश किसी दुर्घटना का शिकार हो गये हों, तो व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से 10 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा की राशि उनके आश्रितों को वितरित करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी व्यापारियों को अपने स्तर पर रोजगार सृजन और प्रदूषण से मुक्त व्यवस्था देने जैसे कार्यों से जुड़ना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर’ की परिकल्पना के तहत हर जनपद की एक-एक नदी के पुनरुद्धार का दायित्व लिया गया है। यहां वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी होना है। प्रदेश भर के व्यापारियों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने देश के सामने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का लक्ष्य रखा है। सभी व्यापारी इससे जुड़े और इसे सफल बनाएं। पर्यावरण की सुरक्षा सभी का दायित्व है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार उनके हितों को संरक्षण तथा सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस समय महाराणा प्रताप को सबसे ज्यादा आवश्यकता थी, उस समय भामाशाह जी ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी सारी सम्पत्ति उनके चरणों में समर्पित की थी। मुख्यमंत्री जी ने कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति से प्रदेश में व्यापार अनुकूल माहौल बनाया है। उन्होंने भामाशाह जी की जयन्ती को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया था, जिसके अनुरूप आज यह दिवस आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक श्री नीरज बोरा, श्री राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव नियुक्ति श्री एम0 देवराज, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री रविकान्त गर्ग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचन्द्र गुप्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।

 

उत्तर प्रदेश में आगामी जुलाई माह में आयोजित होने जा रहे वन महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान को प्रदेशव्यापी जनांदोलन का रूप दिया जाए। वृक्षारोपण महाभियान- 2025 का लोगो जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हम एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आधारित इस वृक्षारोपण महाअभियान में हमारा सामूहिक प्रयास प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं और भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार 2017 से 2023 के बीच उत्तर प्रदेश के हरित आवरण में ऐतिहासिक रूप से तीन लाख एकड़ की वृद्धि दर्ज की गई है, जो व्यापक जनसहभागिता से ही संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष वन महोत्सव में एक अभिनव पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” प्रदान किया जाए, साथ ही शिशु के अभिभावकों को एक पौधा भी भेंट किया जाए। यह प्रयास पर्यावरणीय चेतना को व्यक्तिगत जीवन से जोड़ने का अभिनव प्रयोग होगा, जिसमें पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी उसी भावना से निभाई जाएगी जैसी किसी नवजात की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस पहल को अभियान का भावनात्मक आधार बनाया जाए और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वन महोत्सव में कुल 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं, जो उत्तर प्रदेश की कुल आबादी से भी अधिक होगी। उन्होंने इसे एक बड़ा पर्यावरणीय आयोजन बताते हुए कहा कि इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए और ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाए। कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार वन विभाग द्वारा 12 करोड़ 60 लाख पौधे तथा अन्य विभागों द्वारा 22 करोड़ 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण किया जा चुका है और ग्रामीण व शहरी माइक्रोप्लान पर कार्य प्रगति पर है। समन्वय हेतु सभी विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। पौधों की आपूर्ति हेतु 1901 वन विभागीय पौधशालाओं, 146 उद्यान विभाग की पौधशालाओं, 55 रेशम विभाग की पौधशालाओं तथा 484 निजी पौधशालाओं में कुल 52 करोड़ 43 लाख पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिनमें औद्योगिक, इमारती, फलदार, चारा एवं शोभाकार जैसी विविध प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभागवार कार्ययोजना को अत्यंत गंभीरता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत लाभान्वित सभी विद्यालयों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाए। इसी प्रकार, सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सहजन सहित छायादार वृक्षों का रोपण आवश्यक रूप से किया जाए, ताकि इन संस्थानों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भविष्य में इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों और परिसरों में सघन पौधरोपण कराया जाए, जिससे औद्योगिक वातावरण अधिक हरित और स्वस्थ बन सके। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में नीम, पाकड़, पीपल जैसे वृक्षों का रोपण प्राथमिकता से किया जाए, जो गोवंश के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष वन महोत्सव के अंतर्गत नदियों के पुनर्जीवन को भी केंद्र में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में किए गए संरक्षण प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना जरूरी है। इस बार वन महोत्सव के अंतर्गत नदियों के दोनों तटों पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे जल गुणवत्ता और जैव विविधता दोनों को लाभ मिले। साथ ही आवश्यकतानुसार नदियों का चैनलाइजेशन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि नदियों के कैचमेंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों के किनारों पर भी पौधरोपण सुनिश्चित हो और इन जल स्रोतों के संरक्षण व पुनर्जीवन का कार्य भी समानांतर रूप से किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस अभियान को जनसहभागिता से जोड़ना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में वृक्षारोपण के प्रति उत्साह और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नुक्कड़ नाटकों, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, प्रभात फेरियों, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर फलदार वृक्षों जैसे आम, जामुन, इमली आदि का रोपण किया जाना चाहिए ताकि हरियाली के साथ-साथ पौष्टिकता भी बढ़े। एक्सप्रेसवे किनारे वृक्षारोपण का विशेष निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर लिंक, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे सर्विस लेन और मुख्य मार्गों के बीच आकर्षक हरित पट्टी तैयार हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगवाने के लिए समन्वय की आवश्यकता जताई और कहा कि प्रत्येक ग्राम सचिवालय, कृषि विज्ञान केंद्रों तथा सार्वजनिक संस्थानों को भी पौधरोपण लक्ष्य से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना महत्वपूर्ण पौधारोपण है, उतनी ही गंभीरता से पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग कराई जाए और उनकी फेंसिंग की समुचित व्यवस्था हो। जनता को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाए, ताकि लगाए गए पौध वृक्ष बन सकें। उन्होंने इस अभियान को प्रदेश के हर व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी की सहभागिता से सफल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के बेहतर भविष्य की बुनियाद है। जब हर घर एक पौधा लगाएगा और हर नागरिक उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, तब उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे जनसंख्या संपन्न राज्य रहेगा, बल्कि सबसे हरित और पर्यावरण सजग प्रदेश भी बनकर सामने आएगा।

 

➡️लखनऊ- बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती का बयान, कांग्रेस-भारतीय जनता पार्टी ने संविधान पर अमल नहीं किया- माया, कांगेस-बीजेपी पार्टी अंदर-अंदर एक हैं- माया, संविधान संशोधन मामले में दोनों पार्टी एक- माया, आरक्षण से जुड़ा मामला सभी के सामने है- माया, भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है – मायावती, भारतीय जनता पार्टी संविधान को जातिवादी ढांचे में बदलना चाहती है, भाजपा की सहयोगी पार्टियां उसकी मदद कर रहीं- माया, संविधान के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं- माया, भाषा के नाम पर राजनीति हो रही – माया, भाजपा-कांग्रेस के दिल में कुछ जुबान पर कुछ- माया, पिछड़े लोगों पर अत्याचार हो रहा – मायावती, पूरे देश में कहीं महिलाएं सुरक्षित नहीं- मायावती, केंद्र सरकार विपक्ष से भी राय ले – मायावती.

 

➡️लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, सुभासपा सत्ता का दरवाज़ा है- ओमप्रकाश राजभर, उसी दरवाज़े से अखिलेश सत्ता में घुसने को परेशान, जब तक दरवाज़े पर NDA संग सुभासपा खड़ी रहेगी, तब तक सपा को सत्ता नसीब नहीं होगी- OP राजभर, अखिलेश जी दिनभर रातभर यही सोचते हैं- राजभर, NDA संग खड़े असली PDA वाले साथ आ जाते- राजभर, साथ आ जाते तो सत्ता मिल जाती- ओमप्रकाश राजभर

➡️लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, सीएम ने अखिलेश यादव को जवाबी संदेश दिया, वोट बैंक के लिए ये लोग देश को कब तक कितना बाटेंगे, देश को बांटने वाले यह वही लोग हैं- अखिलेश यादव, इनको अवसर मिला था तो माफिया के सामने नाक रगड़ रहे थे, ये लोग दुर्दांत माफिया के सामने अपनी नाक रगड़ रहे थे-सीएम

 

➡️लखनऊ- योगी सरकार ने बदले 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, मिर्जापुर कॉलेज सम्राट अशोक कॉलेज से जाना जाएगा, प्रयागराज,प्रतापगढ़ का कॉलेज अंबेडकर के नाम पर, बस्ती का कॉलेज सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर, गोंडा का कॉलेज अब मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर, मैनपुरी का कॉलेज अहिल्याबाई होलकर के नाम पर

➡️प्रयागराज- अतीक के गुर्गे जमीनों पर कर रहे कब्जा, जमीनों पर कर रहे अवैध कब्जा और प्लाटिंग, पूरामुफ्ती थाने में अतीक के गुर्गों पर केस दर्ज, 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का भी केस दर्ज, अतीक के साढू इमरान समेत 8 लोगों पर केस दर्ज, धमकाकर जमीन पर कब्जा, रंगदारी का केस दर्ज,l इमरान अहमद, हरिश्चंद्र, बीएल भारतीया पर केस दर्ज, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद समीर के खिलाफ केस दर्ज, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद रहमान,राना सिंह पर FIR दर्ज, बमरौली उपहार के मनोज कुमार की तहरीर पर केस दर्ज, पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की भी धमकी दी गई

 

➡️कानपुर- नामचीन प्रतिष्ठान मुन्ना समोसा पर आरोप, प्लेट में ग्राहक को परोसा फफूंदी लगा समोसा, ग्राहक ने खाद्य विभाग, डीएम से की शिकायत, खाद्य विभाग की जांच में मिली गंदगी, खामियां, DM ने तत्काल प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश दिए, गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मुन्ना समोसा का मामला

➡️सीतापुर – बिजली केबिल पर सपा-BJP नेताओं में विवाद, दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी, भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी पर बड़ा आरोप, शशांक त्रिवेदी पर केबल उतरवाने का आरोप, मौके पर पहुंचे पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व सपा विधायक के धरने के बाद काम शुरू, अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत, महोली तहसील क्षेत्र के गड़ासा गांव का मामला

➡️कानपुर- कानपुर में दारोगा ने बुजुर्ग की पिटाई की, कान से ऊंचा सुनाई देना बना पिटाई का कारण, सवाल न समझ पाने पर ऊंची आवाज में दिया जवाब, दारोगा DC राजपूत ने बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल, PS बेकनगंज, हीरामनपुरवा का मामला

 

➡️बदायूं- उधार पैसे के लेनदेन को लेकर मजूदर की हत्या, मृतक आरोपी के घर पर शराब लेने के लिए गया था, आरोपी गांव में ही करता है अवैध शराब का कारोबार, आरोपी ने मजदूर की गला दबाकर हत्या की, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर का मामला

➡️कुशीनगर – साहिबा ने खुशी तिवारी बन युवक को फंसाया, ब्राह्मण युवक को शादी के लिए जाल में फंसाया, युवक को शादी के लिए बुलाकर उतारा मौत के घाट, अपने सहयोगियों संग युवक को उतारा मौत के घाट, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मझना नाले में मिला शव , MP के इंद्र कुमार तिवारी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मझना नाले में शव मिला.

 

➡️सहारनपुर- पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का सनसनीखेज खुलासा, ऑनलाइन गेम के लिए पंप के रुपये खुद ही लूटे, मैनेजर सौरभ ने खुद के साथ लूट का किया नाटक, सख्ती से पूछताछ में मैनेजर सौरभ ने उगला सच, मामा के लड़के के साथ मिलकर किया था नाटक, सौरभ और साथी गिरफ्तार, लूटे हुए रुपये बरामद, 1 लाख 20 हजार नगद, दो फोन, बाइक बरामद, सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र का मामला

➡️हापुड़ – मेरठ DIG के आदेश पर पुलिस की धरपकड़, अवैध शस्त्रों के खिलाफ पुलिस की धरपकड़, तमंचा लगा घूम रहे तमंचाधारी को दबोचा, आरोपी से एक अवैध तमंचा बरामद,. घटना अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, थाना हापुड़ देहात पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡️सहारनपुर – शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश, बारिश से उफनाई बरसाती नदिया, गांगराव नदी में बाढ़ का पानी , गांवों में घुसा पानी, हाईवे रहा बाधित, हिंडन में पुल निर्माण में लगी क्रेन बही, गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा, सहारनपुर तहसील बेहट क्षेत्र का मामला.

➡️संभल – संभल में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, अभियान की जद में भाजपा नेता की दुकान, प्रशासन ने दिया नोटिस, नेता खुद तोड़ने लगे, जयप्रकाश गुप्ता तोड़ने लगे 70 साल पुरानी दुकान, सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकानें चिन्हित, संभल नगर पालिका के हयात नगर का मामला.

 

 

➡️कासगंज- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, पानी की टंकी भरभराकर गिरने का मामला, आरोपी ठेकेदार मनोज कुमार हुआ गिरफ्तार, 14 करोड़ की लागत से तैयार हुई थी टंकी, पानी की टंकी चार दिन में ही गिर गई थी, DM के आदेश पर ठेकेदार पर हुआ था मुकदमा, पीएम आसरा कॉलोनी में 2 दिन पहले गिरी थी टंकी, सोरों कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️इटावा- दबंग शोहदे और पुलिस में मुठभेड़, मुठभेड़ में गोली लगने से शोहदा घायल, कल किशोरी ने खुद को लगाई थी आग, शिवम से परेशान होकर लगाई थी आग, किशोरी का सैफई PGI में चल रहा इलाज, आरोपी कई महीनों से नाबालिग को छेड़ता था, आरोपी घर वालों को मारने की देता था धमकी, परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या का किया प्रयास, आरोपी के पास से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद किया, थाना सहसो पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

➡️रायबरेली- मेड़ बांधने को लेकर मारपीट का मामला, मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फावड़ा से युवक को मारकर किया था घायल, इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत, 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिल एरिया पुलिस ने गिरफ्तारी की

 

 

➡️देवरिया- देवरिया में भतीजे ने चाचा की हत्या की, भतीजे ने चाचा की गला दबाकर हत्या की, प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा की हत्या की गई, निर्माणाधीन मकान में मिला हीरालाल का शव, पुलिस ने अभियुक्त भतीजे को किया गिरफ्तार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव में हत्या

➡️अम्बेडकरनगर- ऑटो लिफ्टर गैंग का हुआ भंडाफोड़ , चार अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, पकड़े गए लोगों से 15 बाइकें बरामद, बाइकें अलग-अलग जगहों से हुई थीं चोरी, भीड़भाड़ वाली जगह से चोरी करता था गैंग, जैतपुर, मालीपुर, अकबरपुर में की थी चोरी, जैतपुर थाना क्षेत्र से हुई सभी की गिरफ्तारी

➡️देहरादून- पूर्व भाजपा MLA सुरेश राठौर पार्टी से निष्कासित, सुरेश पार्टी 6 साल के लिए निष्कासित किए गए, दूसरी शादी को लेकर विवादों में घिरे थे सुरेश, निष्कासन पर बोले प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, गलत आचरण वालों की पार्टी में जगह नहीं- विनोद.

 

 

➡️प्रयागराज-यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 कल से, चार दिन होगा परीक्षा का आयोजन, 29 जून से 2 जुलाई दो पालियों में परीक्षा, पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 5 बजे तक, प्रयागराज में कुल 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, परीक्षा में 6102 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पहली बार रूट मैनेजर भी किए गए तैनात

➡️लखनऊ- UP के एडेड स्कूलों में 360 शिक्षकों को ऑनलाइन तबादला, त्रुटियों के चलते 106 शिक्षकों के तबादला आवेदन निरस्त, तकनीकी खामियों और दस्तावेजी त्रुटियों के आवेदन चलते, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 360 शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले , तबादले के लिए भेजे गए 1200 शिक्षकों के आवेदन विचाराधीन

 

 

➡️लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, BJP जहां जमीन देख रही कब्जा कर रही- अखिलेश, प्रशासन को साथ लेकर कब्जा किया जा रहा- अखिलेश, न झांसी में मेट्रो है न गोरखपुर में – अखिलेश, गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा- अखिलेश यादव, ‘आखिरी बजट है तब विरासत का गलियारा बना रहे’, बाजार रेट पर जमीन का मुआवजा मिले – अखिलेश, दबाव बनाकर लोगों से जमीन ली जा रही, मथुरा, गोरखपुर में BJP चुनाव हार जाएगी, कॉरिडोर के नाम पर BJP का लूट तंत्र सक्रिय.

➡️लखनऊ- UP के एडेड स्कूलों में 360 शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला, त्रुटियों के चलते 106 शिक्षकों के तबादला आवेदन निरस्त, तकनीकी खामियों,दस्तावेजी त्रुटियों के चलते आवेदन निरस्त, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 360 शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले , तबादले के लिए भेजे गए 1200 शिक्षकों के आवेदन विचाराधीन.

➡️लखनऊ-कौशांबी में आकाशीय बिजली से जनहानि, जनहानि पर CM योगी ने शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना, परिजनों को अनुमन्य राहत राशि के निर्देश, राहत राशि तत्काल दिए जाने के दिए निर्देश

➡️शाहजहांपुर-बाइक चलाकर निरीक्षण पर पहुंचे ADM अरविंद कुमार, एक दर्जन गांवों में सफाई कर्मियों को चेक किया, निरीक्षण के दौरान प्राइवेट लोग काम करते मिले, अनुपस्थित 6 सफाईकर्मियों को सस्पेंड किया, ददरौल और तिलहर ब्लाक के गांवों में निरीक्षण

➡️महराजगंज-दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, गुमशुदा की सूचना मिलते ही जांच में जुटी थी पुलिस, SP के निर्देशन में फरेंदा पुलिस को मिली सफलता, परिजनों ने पुलिस, एसपी का जताया आभार

 

 

➡️बाराबंकी -चिटफंड कंपनी LUCC के पूर्व मैनेजर ने की आत्महत्या, स्वामी दयाल मिश्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, कंपनी पर धोखाधड़ी का केस होने के बाद जेल गए थे, जेल से रिहा होने के बाद से बदनामी को लेकर परेशान थे, कोतवाली सफदरगंज क्षेत्र के भवनियापुर गांव की घटना

➡️लखनऊ-क्रिकेटर रिंकू सिंह को BSA बनाने पर उठे सवाल, रिंकू सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर चर्चा शुरू, BSA पद के लिए निर्धारित योग्यता पीजी है, क्रिकेटर रिंकू सिंह अभी हाईस्कूल भी पास नहीं हैं

➡️पुरी-जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए गौतम अदाणी, पत्नी प्रीति अदाणी के साथ पुरी में गौतम अदाणी, अदाणी ग्रुप की तरफ से प्रसाद सेवा की व्यवस्था, सेवादारों को अदाणी ग्रुप भोजन उपलब्ध करा रहा

➡️रायबरेली-बछरावां थाने में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, राजस्व के आए मामले को निस्तारित करने के आदेश

➡️लखनऊ-संजय निषाद को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, संजय निषाद जैसे लोगों पर भरोसा नहीं- अखिलेश, जीतने वाले दल के साथ चले जाते हैं- अखिलेश, मेरे साथ 2 घंटे नहीं बैठ पाए थे- अखिलेश यादव, यहां इंजन गार्ड डिब्बे सब टकरा रहे हैं- अखिलेश

➡️मैनपुरी -टीवी एक्ट्रेस मोनिका सिंह भदौरिया पहुंची मैनपुरी, मंत्री जयवीर सिंह से मिलने पहुंची एक्ट्रेस मोनिका सिंह , टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए टीवी एक्टर करेगी प्रमोट, एक्टर को मंत्री ने दिया टूरिज्म को बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी, प्रदेश के टूरिज्म को सोशल मीडिया के ज़रिए करेगी प्रमोट

➡️कन्नौज पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहर का किया लोकार्पण, नहर से किसानों को मिलेगा लाभ, कार्यक्रम में इटावा प्रकरण में भी बोले स्वतंत्र देव, , ‘जो दोषी होगा उस पर कानून कारवाई कर रहा है’, कानून जात, व्यक्ति नहीं देखता है, सपा सरकार में ना लाइट थी ना सड़क, कन्नौज छिबरामऊ कस्बे पहुंचे थे जल शक्ति मंत्री

 

 

➡️लखनऊ-एसटीएफ ने शातिर ठग को अरेस्ट किया, सेना का फर्जी कर्नल बताकर लोगों से ठगी, बेरोजगार युवक, युवतियों को नौकरी का झांसा, राहुल कुमार सीतापुर से किया गया गिरफ्तार, महार रेजीमेंट सागर, MP में सिपाही है आरोपी

➡️मेरठ-बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को अपनाने से किया इंकार, ससुराल में पहुंच पत्नी, सास की पति ने की पिटाई, पत्नी पर तेल डालकर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप, बेटी पैदा होने पर पत्नी की पिटाई टॉर्चर करता पति, तैयबा की 2 साल पहले हुई थी इमरान से शादी, बाइक और नगदी की भी डिमांड करते थे ससुराली. , मायके रह रही पत्नी की थाने में नहीं हो रही सुनवाई, पीड़िता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी का मामला

➡️आगरा -वर्चस्व दिखाने को लेकर हथियारों का प्रदर्शन, अवैध तमंचे से वीडियो बनाकर किया अपलोड, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान, 10 मिनट में आरोपी रोहित, अमित गिरफ्तार, तमंचा, 2 जिंदा कारतूस अभियुक्तों से बरामद, दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया था अपलोड, थाना कमला नगर क्षेत्र का मामला

➡️बुलंदशहर- मस्जिद के शौचालय में 7 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी नाबालिक किशोर को किया गिरफ्तार, मासूम बच्ची अपने मामा के यहां रहती थी, आरोपी ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज , थाना अरनिया क्षेत्र की एक मस्जिद का मामला

➡️पाकिस्तान- पाक सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, आम लोग भी घायल, उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत और 29 लोग घायल, विस्फोट से आसपास के घरों को भी नुकसान , दो घरों में छह मासूम बच्चे भी घायल हो गए, टीटीपी पर हमले का शक जताया जा रहा है.

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!