उत्तर प्रदेश शासन ने  6 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर  

उत्तर प्रदेश शासन ने  6 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 6 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें सबसे अहम नाम DIG उपेंद्र अग्रवाल का है। वे लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही टीम के प्रमुख थे। उन्होंने हिंसा के मुख्य आरोपी और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष को गिरफ्तार किया था। लखीमपुर IG रेंज लखनऊ में आता है। अब उन्हें यहां से हटाकर देवीपाटन मंडल का DIG बनाया गया है।

कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी कांड की जांच में देरी पर UP सरकार को फटकार लगाई थी। जांच की जिम्मेदारी उपेंद्र अग्रवाल पर थी। हालांकि, अब जांच टीम का प्रमुख कौन होगा? उपेंद्र अग्रवाल ही करेंगे या नहीं इसे लेकर शासन ने स्थिति साफ नहीं की है। चर्चा ये भी है कि ये ट्रांसफर चुनाव आयोग की उस सख्ती को लेकर है कि जिसमें आयोग ने तीन साल से ज्यादा समय से एक जगह तैनात अफसरों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

IPS उपेंद्र अग्रवाल लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही टीम के प्रमुख थे। अब उन्हें देवीपाटन मंडल का DIG बनाया गया है।
IPS उपेंद्र अग्रवाल लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही टीम के प्रमुख थे। अब उन्हें देवीपाटन मंडल का DIG बनाया गया है।
इन अफसरों को हुआ ट्रांसफर

DIG से IG पद पर प्रमोट हुए 2003 बैच के राकेश सिंह को गोंडा रेंज से IG प्रयागराज बनाया गया है।
2003 बैच के IG कानून-व्यवस्था यूपी राजेश मोदक को IG बस्ती परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है।
2002 बैच के IPS IG रेंज बस्ती से IG PAC सेंट्रल जोन, लखनऊ में तैनात किया गया है।
उपेन्द्र कुमार अग्रवाल 2005 बैच के अफसर हैं। DIG DGP मुख्यालय से DIG देवीपाटन क्षेत्र में तैनात किया गया।
डॉ. संजीव गुप्ता को IG अयोध्या परिक्षेत्र से IG कानून-व्यवस्था UP में तैनात किया गया।
प्रयागराज रेंज में तैनात केपी सिंह को IG अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात किया गया है।
ADG के स्तर के अफसरों का होगा ट्रासंफर
UP पुलिस में लंबे समय से तैनात ADG जोन को भी हटाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इसकी समीक्षा शुरू कर दी गई है। हटाए जाने वालों में कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज जोन शामिल हैं।

 

यह भी पढ़े

कुशीनगर एयरपोर्ट ने उडा़न टाईम टेबल जारी किया

कोविड के बाद वैक्सीन सुपरपॉवर के नाम से जाना जाएगा भारत – डॉ. बलराम भार्गव

दो बाइको की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Raghunathpur:पैदल राह चलते गिरने से ANM की हुई मौत.अस्पताल में पसरा सन्नाटा

Leave a Reply

error: Content is protected !!