मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में वर्षा कुमारी ने प्रखण्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
श्री नारद मीडिया, दारौंदा, सिवान, (बिहार)।
सिवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 के आए परिणामों में दारौंदा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के दर्जनोंधिक मेधावी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले वर्ग 8 वीं के विद्यार्थी मेधा छात्रवृति परीक्षा में भाग लेते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन भारत सरकार द्वारा हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
इसमें चयनित छात्रों को केन्द्र सरकार द्वारा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक विद्यार्थी को प्रति वर्ष 12000/रु.छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ताकि वे बिना किसी वित्तीय रुकावट के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल मिलाकर लगभग 30 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें
उ.म वि. उस्ती के ईमरान अंसारी, अंकित कुमार महतो, प्रिन्स कुमार,शशि कुमार,अंशु कुमार, चंचल कुमारी।
म. वि. कोल्हुआ के युवराज कुमार, अभिराज कुमार यादव,आनंद कुमार यादव, हर्षित कुमार।
म. वि. अंगरौली के सुमित कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रियांशु कुमार साह।
उ. म. वि. फतेहपुर के दीपांशु कुमार।
उ. म. वि. पिनर्थू कला के प्रिया कुमारी।
उ. म. वि. करसौत के साक्षी कुमारी।
उ. म. वि. उजॉय के सुरभि कुमारी।
उ. म. वि. कोड़ारी कला के आयुष कुमार, न्यासा कुमारी।
म. वि. बगौरा के आकाश कुमार, कुमारी दिव्या रानी।
उ. म. वि. बगौरा पश्चिमी के वर्षा कुमारी।
उ. म. वि. मंछा के उमंग कुमार तिवारी,आयुष कुमार।उ. म. वि. शेरही के अर्पित राज, सत्यम कुमार, आशीष कुमार।
वही प्रखण्ड में वर्षा कुमारी ने सबसे अधिक 124 अंक प्राप्त किया हैं। जो उत्कृष्ट प्रदर्शन है।
BEO सौरभ सुमन समेत विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इन बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
दारौंदा में इस सफलता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे आने वाले वर्षों में और भी अधिक छात्र इस तरह की परीक्षाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेंगे।
यह भी पढ़े
सीवान डीएम डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने विद्युत ग्रिड का किया औचक
छपरा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का 17 को होगा आगमन
सीवान में 20 जून को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जदयू की बैठक आयोजित
करोड़ो खर्च करने के बाद भी भीषण गर्मी में हलख सूखा, पानी के लिए भटक रहे लोग
अमनौर में चोरों का तांडव: तीन घरों में चोरी
हथियार दिखाकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
बिहार में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, परिजन बोले- मांगी जा रही थी रंगदारी
पेंटिंग प्रतियोगिता में दारौंदा की छात्रा अमृता को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।
सिसवन की खबरें : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
सारण में तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल समेत कई स्वा