पिस्टल लहराते ऑर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ डांस का वीडियो वायरल

पिस्टल लहराते ऑर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ डांस का वीडियो वायरल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,ऍम सुवर्णा,भगवानपुर हाट,सीवान


सीवान जिले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव में आई एक बारात में दो युवकों द्वारा बेखौफ होकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए नर्तकियों को जबरदस्ती हाथ में पिस्टल देकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पिस्टल लहराते युवक नर्तकियों के साथ अश्लील भोजपुरी गीतों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन मई की रात बड़कागांव के डीलर इन्द्रदेव राम की बेटी के बारात में आए ऑर्केस्ट्रा का है। रात में गांव के कुछ युवक हाथों में पिस्टल लेकर भोजपुरी गीतों पर ऑर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ डांस करने लगे।

युवकों ने नर्तकियों को जबर्दस्ती हाथ में पिस्टल पकड़ाकर डांस करने को मजबूर करने लगे। इसपर नर्तकियां भी हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगीं। दो-तीन दिनों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवकों ने ऐसा करके लोगों को यह दिखाने की कोशिश की है कि उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं है। पुलिस प्रशासन को चुनौती देते यह वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा पिस्टल असली है नकली इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पिस्टल के असली पाए जाने पर युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!