Headlines

निगरानी ने  सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार

निगरानी ने  सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार

पैक्स गोदाम बनाने की स्वीकृति के लिए मांगे थे 25 हजार, 10 में हुई थी डील

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बेगूसराय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने उसे जीरो माइल में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है।

बताया जा रहा है बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम बनवाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। आवेदन की स्वीकृति के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। लेकिन पैक्स अध्यक्ष पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में 10 हजार में सौदा तय हुआ।

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि 10 हजार रुपया दीजिएगा, तभी गोदाम बनाने के लिए आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत 15 सितंबर को निगरानी विभाग पटना के कार्यालय में की थी। सभी नोट 500 के थे निगरानी विभाग पटना के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने 15 सितंबर को शिकायत की थी।

शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के बीच पैसा का लेनदेन तय हुआ था।सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आज सिमरिया में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। वहां से लौटने के दौरान जीरो माइल में एक होटल के पास अधिकारी ने 10 हजार रुपया लेकर बैग में रखा। तभी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सभी नोट 500 के थे, फिलहाल सर्किट हाउस लाकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

बिहार पुलिस ने छह साइबर फ्राड को किया गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने महज 05 घंटे के अंदर दम्पति हत्याकांड का  किया सफल उद्भेदनः 02 महिला सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

वैशाली में किराना दुकान से चोरी का मामला सुलझा:दो आरोपी गिरफ्तार, 38 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

वह तो पितृपक्ष में श्मशान घाट पर भी कवि सम्मेलन करवाते थे … 

भारत सरकार द्वारा ‘छठ’ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने का प्रयास, कमिटी में मनोज भावुक शामिल

वाराणसी कचहरी में पुलिस व अधिवक्ता विवाद खत्म होने के आसार !

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री माता की हुई पूजा।

वाराणसी में शिकायत दर शिकायत के बाद बिजली बिल संशोधन करने के नाम पर अधिकारियों की सह पर बाबू लोग धन उगाही करने में मशगूल हैं

सिधवलिया की खबरें :  बिजली के पंखे की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!