बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान,परिणाम 14 नवंबर को आएंगे

बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान,परिणाम 14 नवंबर को आएंगे

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 14 लाख वोटर पहली बार वोट देंगे

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क 

इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा।

बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या होगी। राज्य में इस बार 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट देंगे। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

बिहार में इलेक्शन कमीशन ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

चुनाव इवेंट्स पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार) 13.10.2025 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार) 20.10.2025 (सोमवार)
नामांकन की जांच की तिथि 18.10.2025 (शनिवार) 21.10.2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार) 23.10.2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार) 11.11.2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार)
जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा 16.11.2025 (रविवार)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे। ईवीएम में प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि असानी से पहचान हो पाए।

2020 में 3 चरणों में 243 सीटों पर हुआ था मतदान

  • पहला चरण (28 अक्टूबर 2020) → 71 (16 जिले) सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020) → 94 (17 जिले) सीटों पर मतदान
  • तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020) → 78 (15) सीटों पर मतदान

कुल मिलाकर 243 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को हुई थी।

🔹 पहला चरण (28 अक्तूबर 2020)

  • जिले: 16
  • सीटें: 71
  • औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भागलपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर

🔹 दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020)

  • जिले: 17
  • सीटें: 94
  • सिवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया

🔹 तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020)

  • जिले: 15
  • सीटें: 78
  • किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर (बाकी सीटें), बांका (बाकी सीटें), मधेपुरा (बाकी सीटें), दरभंगा (बाकी सीटें), मधुबनी (बाकी सीटें), समस्तीपुर (बाकी सीटें), सीतामढ़ी (बाकी सीटें), सुपौल (बाकी सीटें), पूर्णिया (बाकी सीटें), अररिया (बाकी सीटें), सहरसा, जमुई (बाकी सीटें)
  • पहला चरण – 16 जिले
  • दूसरा चरण – 17 जिले
  • तीसरा चरण – 15 जिले

कब कितने चरण में हुआ मतदान

  • एक चरण : 1969, 1980 व 1990
  • दो चरण : 1985
  • तीन चरण : 1977, 2000, 2005 व 2020
  • चार चरण : 1962, 1967, 1972 व 2005
  • पांच चरण : 1995 व 2015
  • छह चरण : 2010 1952 में पहले चुनाव में मतदान 21 दिनों तक चार से 24 जनवरी तक हुआ 1957 में दूसरे चुनाव में मतदान 16 दिनों तक 25 फरवरी से 12 मार्च हुआ
  • 30 सितंबर को प्रकाशित बिहार की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जो जून में 7.89 करोड़ थी। एनडीए के पास वर्तमान में 131 सीटें हैं, जिनमें भाजपा की 80, जदयू की 45, हम (एस) की 4 और 2 निर्दलीय शामिल हैं, जबकि महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिनमें राजद की 77, कांग्रेस की 19, भाकपा (माले) की 11, माकपा की 2 और भाकपा की 2 सीटें शामिल हैं।
  • बिहार में चुनावी जंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा।

    एनडीए के पास वर्तमान में 131 सीटें हैं – भाजपा 80, जेडी(यू) 45, हम (एस) 4 और दो निर्दलीय।

    विपक्ष के पास 111 सीटें हैं – आरजेडी 77, कांग्रेस 19, सीपीआई (एमएल) 11, सीपीआई (एम) 2 और सीपीआई 2।

    प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  • यह भी पढ़े……………..
  • दारौंदा में निवर्तमान बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर का हुआ भावपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह।
  • प्रकृति शाश्वत सत्य है, पंचतत्व में एक जल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!