36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

36 बिरादरियों के सहयोग से समाज के उत्थान और सामाजिक बुराइयों को दूर करने लिए संगठित होकर कार्य किए जाएंगे। उक्त विचार जाट समाज के नवनियुक्त प्रधान कृष्ण श्योकंद ने नगर के प्रतिष्ठित पर्लमार्क होटल में पत्रकारों से संवाद करते हुए व्यक्त किए। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि उनका प्रयास है कि हिंदू विवाह आचार संहिता के अंदर जो विसंगतियां हैं

उनको सरकार के साथ विस्तृत विचार विमर्श के साथ दूर किया जाए और सामाजिक ताने बाने को खंडित होने से बचाया जा सके। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि नौजवान पीढ़ी को अपने पूर्वजों के सम्मान का ध्यान रखते हुए वैवाहिक संबंधों में बंधना चाहिए क्योंकि इससे समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि गत दिनों जाट धर्मशाला में लिव इन रिलेशन, समान गोत्र में शादी और एक ही गांव में शादी चिंता का विषय पर समाज के लोगों से विस्तृत चर्चा की गई थी

जहां समाज में व्यापक सुधार के लिए संकल्प लिए गए थे। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वो विभिन्न संस्थाओं और बिरादरियों को साथ लेकर चलेंगे ताकि समाज में उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सके और जनहित के कार्यों को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!