बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है. दिन और रात में लोगों को ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी शामिल है. इन जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.
बिहार में अगले 4 से 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान
मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान किसी भी जिले में बारिश या फिर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही 12 फरवरी के बाद मौसम बदल सकता है. 12 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य बना रहा. अलग-अलग जिलों में एवरेज 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया. मोतिहारी, वैशाली, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, बक्सर, पटना, मुंगेर, सबौर और कैमूर के तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. बल्कि वाल्मिकीनगर, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, फारबिसगंज, अगवानपुर, भागलपुर, कटिहार, सासाराम, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बांका, डेहरी, औरंगाबाद और गयाजी में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने के संकेत नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान 22 से 28°C के आस पास जबकि रात का तापमान 10-15°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. दिन में धूप खिली रहेगी. हवा चलती रहेगी.

