सीमा सड़क संगठन का देश की सुरक्षा में क्या योगदान है?

सीमा सड़क संगठन का देश की सुरक्षा में क्या योगदान है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation- BRO) ने 07 मई, 2023 को देश भर की सभी टुकड़ियों में अपना 64वाँ स्थापना दिवस मनाया।

प्रमुख बिंदु

  • स्थापना दिवस के अवसर पर BRO तकनीकी प्रशिक्षण परिसर और एक ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का उद्घाटन किया गया
    • इन सुविधाओं से BRO कर्मियों के प्रशिक्षण मानकों में वृद्धि होगी और उन्हें विभिन्न चुनौतियों के लिये बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद मिलेगी।
  • इस अवसर पर ‘डिजिटल इंडिया‘ पहल के भाग के रूप में विकसित BRO-केंद्रित सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया।
    • इन सॉफ्टवेयरों को भर्ती प्रबंधन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक मापन पुस्तक और कार्य प्रबंधन प्रणाली को सुचारु एवं त्वरित आउटपुट तथा पारदर्शिता बढ़ाने व BRO के कामकाज़ के विभिन्न पहलुओं को स्वचालित करने हेतु विकसित किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त स्वदेशी क्लास 70R डबल लेन मॉड्यूलर ब्रिज के निर्माण के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। ये ब्रिज सशस्त्र बलों की परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।
    • क्लास 70R डबल लेन मॉड्यूलर ब्रिज प्री-इंजीनियर स्टील ब्रिज हैं जिसे दो लेन पर वाहनों के आवागमन के लिये अभिकल्पित किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में 10 अप्रैल, 2023 को शुरू हुए मल्टी-मॉडल अभियान ‘एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान’ को भी हरी झंडी दिखाई गई।

एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान:

  • इसे 64वें BRO दिवस समारोह के एक भाग के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपने कर्मयोगियों के बलिदान और योगदान को याद करने के लिये लॉन्च किया गया
  • सीमा सड़क के महानिदेशक ने मोटर साइकिल और कार रैली दलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान दल में मोटर साइकिल और मोटर कार शामिल हैं।
  • मोटर-साइकिल और चार-पहिया वाहन के साथ इस अभियान में विभिन्न सीमावर्ती राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की टीमों द्वारा मृदा, नदियों/झीलों/जलाशयों के जल के नमूने एकत्र किये गए।
    • इस अभियान का मोटरसाइकिल चरण 14 अप्रैल, 2023 को किबिथू, अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुआ।
  • अठारह परियोजनाओं के अभियान सदस्यों ने 108 दूरस्थ सीमावर्ती स्थानों से मृदा, जल और पौधे एकत्र किये। इन पौधों का रोपण सीमा सड़क संगठन की मातृ संस्था पुणे स्थित सीमा सड़क संगठन स्कूल और केंद्र में किया जाएगा।

सीमा सड़क संगठन:

  • परिचय:
    • BRO की परिकल्पना और स्थापना वर्ष 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण में तेज़ी से विकास के समन्वय के लिये की गई थी।
    • यह रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
    • इसने निर्माण एवं विकास कार्यों के स्तर में व्यापक विविधता ला दी है, जिसमें हवाई क्षेत्र, निर्माण परियोजनाएँ, रक्षा कार्य और सुरंग बनाना शामिल है तथा जनता के प्रति काफी लोकप्रिय है।
  • अब तक की उपलब्धियाँ:
    • BRO ने छह दशकों से अधिक समय में भारत की सीमाओं के साथ-साथ भूटान, म्याँमार, अफगानिस्तान तथा ताजिकिस्तान सहित मित्र देशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 61,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, 900 से अधिक पुलों, चार सुरंगों एवं 19 हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया है।
    • BRO ने वर्ष 2022-23 में 103 बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को पूरा किया, जो संगठन द्वारा एक वर्ष में किये गए सबसे अधिक कार्य हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!