Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 का क्या थीम है? - श्रीनारद मीडिया

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 का क्या थीम है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 का क्या थीम है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

  • परिचय:
    • विश्व स्वास्थ्य दिवस की कल्पना वर्ष 1948 में प्रथम स्वास्थ्य महासभा में की गई थी और इसे वर्ष 1950 में लागू किया गया था।
    • इसे प्रतिवर्ष मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष इसके तहत विश्व भर के लोगों की स्वास्थ्य चिंता के किसी विशिष्ट विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • 2023 की थीम:
    • हेल्थ फॉर ऑल
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारत की पहल:
    • 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों के बीच गैर-संचारी रोगों (NCD) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।
  • महत्त्व :
    • विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, असमानताओं को दूर करके स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देना, हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना और विश्व भर में स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की प्रगति को उजागर करना है। इसमें अच्छे स्वास्थ्य के महत्त्व पर लोगों को शिक्षित करना, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्रदान करना, वंचित समुदायों एवं निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों में बीमारियों के बोझ को कम करना शामिल है

विश्व स्वास्थ्य संगठन:

  • परिचय:
    • स्वास्थ्य के लिये संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी की स्थापना 1948 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
    • इसमें 194 सदस्य देश शामिल है, जिसमें से 150 देशों में प्रादेशिक कार्यालय, छह क्षेत्रीय कार्यालय शामिल हैं।
    • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और आमतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से अपने सदस्य देशों के सहयोग से कार्य करता है।
  • उद्देश्य:
    • अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्य पर निर्देशन और समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना।
    • संयुक्त राष्ट्र, विशिष्ट एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासनों, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करना एवं बनाए रखना, जिन्हें उचित समझा जा सकता है।
    • अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सरकारों को सहायता प्रदान करना।
    • स्वास्थ्य की उन्नति में योगदान देने वाले वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
  • शासन:
    • विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA):
      • विश्व स्वास्थ्य सभा WHO का शासी निकाय है, जिसमें WHO के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होते हैं।
      • यह जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है।
      • कार्यकारी बोर्ड द्वारा तैयार किया गया विशिष्ट स्वास्थ्य एजेंडा इस सभा का केंद्रीय विषय होता है।
  • रिपोर्ट:  विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी, विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट, वैश्विक तपेदिक रिपोर्ट, वैश्विक स्वास्थ्य वेधशाला (GHO) डेटा, वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट, मधुमेह पर वैश्विक रिपोर्ट, शराब और स्वास्थ्य आदि पर वैश्विक स्थिति रिपोर्ट
  • यह भी पढ़े…………..
  • भारत वास्तव में दुनिया का विश्व गुरु है-यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री
  • बिहार का माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा-तेजस्‍वी यादव
  • सूई की नोक के बराबर जमीन अब कोई ले नहीं सकता-अमित शाह

Leave a Reply

error: Content is protected !!