राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे- अनुराग ठाकुर

राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे- अनुराग ठाकुर

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिए और इन पैसों का उन्होंने क्या किया?अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश की आन-बान-शान है और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सेना योगदान भी देती है और जरूरत पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती के सम्मान की रक्षा करती है। इसके विपरीत कांग्रेस का हाथ हमेशा विदेशी ताकतों के साथ रहता है।

इन्होंने हजारों एकड़ भारतीय भूमि दुश्मनों के हवाले कर दी। हिंदू-चीनी भाई-भाई की बात करने वाली कांग्रेस बताए कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि अक्साई चिन को चीन ने हथिया लिया और आप हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठे रहे?

क्यों पीते रहे चाइनीज सूप?

कांग्रेस बताए कि जब चीन ने हमारी पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया तो उस समय यहां किसकी सरकार थी। उसके बाद भी जब हमारी सेना डोकलाम में अपनी वीरता का परिचय दे रही थी तब राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। डोकलाम संकट के समय कांग्रेस के नेता सेना के साथ खड़े होने के बजाय चीनी अधिकारियों के साथ आखिर क्यों चाइनीज सूप पीते रहे?

‘कांग्रेस को देना ही होगा

कांग्रेस ने राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिए और आखिर उस पैसे का कांग्रेस ने क्या किया? इस बात पर कांग्रेस आखिर जवाब क्यों नहीं देती? आज मोदी सरकार में हम कह सकते हैं कि डोकलाम की घटना के समय भारत की सेना ने चिन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। प्रधानमंत्री सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं सीमा पर गये, रक्षा मंत्री भी गये। भारत की एक इंच जमीन भी कोई नहीं हथिया पाया तो मोदी जी के नेतृत्व में वो हमारी सेना ने कर के दिखाया।
कुछ लोग चीन के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाते हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। कांग्रेस को जवाब देना ही होगा कि उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से पैसा क्यों लिया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!