क्या बिहार के होली में भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

क्या बिहार के होली में भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार की राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य एवं उत्तर पश्चिम भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं बिहार के 4 जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। किसानों और नाविकों को चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. ठंड का एहसान लौट आया है और यह एहसान अभी खत्म नहीं होने वाला है. होली के दौरान भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ ही रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को भी कई जिलों बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. यानी कि होली के दिन लोगों को ठंड का एहसास होगा. सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.

इन जिलों के तापमान में बढ़ोतरी

बिहार में बीते 24 घंटे में सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बक्सर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस गया का दर्ज किया गया. वहीं पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि भारी बारिश की वजह से बिहार के तापमान में काफी गिरावट आ गई थी, लेकिन अब मौसम पहले से साफ है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिन जिलों में तापमान बढ़ा है, उनमें गोपालगंज 32.9, मुजफ्फरपुर 29.4, भोजपुर 33.3, बक्सर 35.2, गया 32.6, सुपौल 29.6, जमुई 32.6 समेत अन्य जिले शामिल हैं.

कई जिलों बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी भी होगी तो कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे. दरअसल चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर झारखंड तक बना हुआ है और द्रोणी रेखा का असर मध्यप्रदेश से असम तक बना हुआ है. जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है.

इन चार जिलों में बारिश के आसार

उत्तर-पूर्व भागों के चार जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज व औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 24- 25 मार्च को सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

इन शहरों में हुई अच्छी खासी बारिश

शुक्रवार को कटिहार (अमदाबाद) में 42.0 मिमी, मधेपुरा (अलालनगर) में 28.2 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 20.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर वर्षा के कारण तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरावट के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व असम के आसपास बना हुआ है। शनिवार की रात पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।

इसके कारण 24-25 मार्च को उत्तर-मध्य व उत्तर पूर्व भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, इस दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर   अधिकतम  न्यूनतम

पटना    28.1       17.9

गया     28.4        13.6

भागलपुर 27.9     16.4

मुजफ्फरपुर 27.4 18.7

Leave a Reply

error: Content is protected !!