“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के बारे में महिलाओं बच्चियों को किया गया जागरूक

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के बारे में महिलाओं बच्चियों को किया गया जागरूक

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी_सशक्त परिवार” अभियान के बारे में स्कूल की छात्राओं एवं महिला संगठनों को जानकारी दी गई।

 

इसके तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सेवाओं जैसे- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच, खून की कमी एनीमिया टीबी एवं सिकल सेल बीमारी की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा आदि बारे में जानकारी प्रदान देने के साथ ही अन्य प्रकार की लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।

संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा आभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप सभी को अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र पर जा कर संपर्क करना होगा।

संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” जैसे अभियान अत्यंत ही जरूरी है और सभी को बढ़ चढ़ कर इसका लाभ लेना चाहिए। महिलाएं अभी भी अपने स्वास्थ्य की प्रति उदासीन रहती हैं। इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ताओं में मंजू सिंह, नेहा सिंह, सौम्या सिंह, जबी आदि उपस्थित रही।

यह भी पढ़े

अनुमंडल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, छापेमारी के दौरान BEO हुआ फरार

वरिष्ठ IAS अधिकारी (Rtd) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया

पंजाब से पटना तक हथियारों का खेल, पटना पुलिस ने जसकरण को दबोचा, 5 अपराधी गिरफ्तार

गौरा थानान्तर्गत चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

मधुबनी में 121.68 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार:SSB और पुलिस का जॉइंट एक्शन

186.6 ली0 देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 05 मोटरसाइकिल जप्त

छपरा शहर में शांति व सुरक्षा के प्रति सजग रैपिड एक्शन फोर्स

बिहार  के बेगूसराय-छपरा सहित 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

क्या अमेरिका ने नेपाल में बगावत का आंदोलन भड़काया था ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!