स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक: अंशु सिंह
संस्था द्वारा महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: संरक्षक
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
सारण जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संरक्षिका अंशु सिंह ने स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापूरी छपरा में संचालित निःशुल्क सिलाई- कटाई प्रशिक्षण केंद्र की बच्चियों को संबोधित करते हुए कही। उक्त केंद्र के माध्यम से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई- कटाई की शिक्षा प्राप्त कर रहीं लगभग दो दर्जन से अधिक युवतियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की है। हालांकि अभियान के तहत प्रतिदिन अलग- अलग विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, समूह चर्चा और स्वास्थ्य परामर्श सत्र आयोजित जाएंगे।
संस्था के संरक्षक राजीव नारायण सिंह ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही एक सशक्त परिवार की आधारशिला होती है। समिति का प्रयास है कि युवतियों को केवल हुनर ही नहीं, बल्कि जीवन जीने के लिए आवश्यक मूल्यों और ज्ञान से भी सशक्त किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अंतर्गत युवतियों को माहवारी स्वच्छता, पोषण युक्त आहार, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा के उपाय, घरेलू हिंसा की रोकथाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल भी बन कर उभरा है।
संस्था की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सिलाई कटाई सीखने का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां हमें अपने अधिकार, स्वास्थ्य और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की भी शिक्षा मिल रही है। इस अभियान से हमें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई प्रेरणा मिली है। समापन के अंतिम दिन 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर युवतियों द्वारा एक स्वच्छता रैली निकाली कर ‘स्वच्छता ही सेवा है’ और ‘स्वस्थ नारी, समृद्धि की कड़ी’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षिका अंशु सिंह, संरक्षक राजीव नारायण सिंह, पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी, केंद्र की प्रशिक्षिका मणि शाही और प्रीति शाही, रतन कुमार सहित केंद्र की दर्जनों युवतियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़े
बगौरा में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु राशि स्वीकृत।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य CRC केन्द्रो पर हुआ शुरू।
पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गांव में घर में रखे गहने व नगदी पर चोरों ने हाथ किए साफ