जमुई में मछली मारने के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली

जमुई में मछली मारने के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली

परिजनों को मारपीट कर किया जख्मी

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

जमुई जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व पोखर में मछली मारने के विवाद को लेकर लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में दबंगो ने एक युवक को गोली मार दी। वहीँ युवक के चाचा एवं बहन को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी जमुई पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लछुआड़ पुलिस के द्वारा घायल युवक को सिकंदरा अस्पताल लाया गया। जहां से सभी घायलों को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मथुरापुर गांव में पोखर में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। आज उसी घटना को लेकर दबंगों ने श्रीराम पासवान के 26 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के पेट में गोली मार दी है। साथ ही पीड़ित की बहन पूजा देवी एवं चाचा सूरज देव पासवान पर भी लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली चली है और पीड़ित युवक के पेट में लग गई। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा की मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

होमगार्ड जवान को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर किया अधमरा

चीनी माझे से गर्दन कटी,युवक की हालत नाज़ुक

पिता निकला प्रेमी का कातिल, बेटी को साथ देख लाठी से कर दिया हमला

बगहा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

 लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बिहार के मंत्री को मिली धमकी

कमरे में सो रहे  बुजुर्ग को खिड़की से  मारी गोली, क्या घर में भी सेफ नहीं हैं लोग?

सीवान में झोपड़ी में सो रहे  बुजुर्ग को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

फाइनेंस कर्मी लूटकांड मामले का महज 10 मिनट में उद्भेदन, 3 अपराधी गिरफ्तार

सीवान के लाल ब्रजकिशोर बाबू के त्याग से प्रेरणा ले नई पीढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!