रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की दो खिलाड़ी बिहार राज्य नेटबॉल टीम में चयनित

 

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मैरवा। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर में 26 मई से 29 मई 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप हेतु घोषित बिहार की 12 सदस्यीय बालिका टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि इस बात की सूचना सिवान जिला नेटबॉल संघ के महासचिव अनीरूद्ध कुमार द्वारा दी गई ।तत्पश्चात चयनित खिलाड़ी अंजनी कुमारी और रिया कुमारी बिहार टीम के साथ इंदौर के लिए रवाना हो गई। स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि नेटबॉल राष्ट्रमंडल खेल एवं एशियन गेम में शामिल है और इस खेल के द्वारा बिहार सरकार मेडल लाओ नौकरी पाओ के अंतर्गत लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों को नौकरी दे चुकी है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में भी नेटबॉल एसोसिएशन सिवान के महासचिव अनीरूद्ध कुमार द्वारा लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके कारण यहां के लड़के एवं लड़कियां नेटबॉल खेल की बारीकियां सीख रहे है ।इन दोनों चयनित खिलाड़ियों को आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण सिंहा ,सचिव डॉक्टर शरद चौधरी, डॉक्टर रिता सिंहा ,डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर सत्य प्रकाश, डा रामजी चौधरी, डॉ राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!