साल 2025 में कई लड़कियां अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गईं

साल 2025 में कई लड़कियां अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गईं

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

साल 2025 में कई लड़कियां अपने हाव भाव से एकाएक सुर्खियों में आ गईं। यही नहीं सोशल मीडिया पर स्टार भी बन गईं। इनमें से कुछ मिस्ट्री गर्ल्स को फेमस सेलिब्रिटी के साथ देखा गया तो कुछ अपने अलग अंदाज के लिए फेमस हो गईं।

तो आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते स्टार बन गईं और बड़ी कंपनियों से जुड़कर अच्छे पैसे भी कमा रहीं।

आर्यप्रिया भुयान

इस लड़की को पहली बार अप्रैल 2025 में आईपीएल मैच के दौरान देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने पर आर्यप्रिया ने खास प्रतिक्रिया दी थी जो कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई।

इतना ही नहीं आर्यप्रिया को स्विगी और यस मैडम जैसे ब्रांड के साथ जुड़ने का मौका भी मिला, जिससे वह मोमेंट इन्फ्लुएंसर के तौर पर उभरीं।

गौरी स्प्रैट

वैसे तो गौरी फैशन प्रोफेशनल, स्टाइलिस्ट और डिजायनर हैं लेकिन उनकी पहचान बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर सामने आई।

WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.35.14

वह मुंबई में BBlunt सैलून चलाती हैं और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2025 की शुरुआत में आमिर ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था।

अलीशा ओहरी

अलीशा को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) फैन डीजे ब्रावो (Dwayne Bravo) के साथ डांस करते हुए देखा गया। ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फैंस ने अलीशा को ईद का चांद गर्ल बताया। वह पेशे से मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हैं।

कौन हैं अलीशा ओहरी? IPL 2025 में KKR की वायरल फैनगर्ल | क्रिकेट टाइम्स

उन्होंने मिसेज इंडिया लेगेसी 2021 का खिताब भी जीता है। साथ ही मिसेज यूनिवर्स बुल्गारिया 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा अलीशा ने मिसेज पॉपुलर 2022 का इंटरनेशनल टाइटल भी अपने नाम किया।

मोनालिसा

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक आदिवासी लड़की खूब फेमस हुई। सोशल मीडिया पर उसके वीडियो जमकर वायरल हुए थे। मोनालिसा को महाकुंभ वायरल गर्ल के नाम से भी फेमस हुईं। बाद में उन्हें एक फिल्म का ऑफर भी मिला था।

WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.36.06

माहिका शर्मा

स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ तस्वीरों में देखी गईं माहिका शर्मा ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बाद में हार्दिक ने भी पुष्टि की कि वह माहिका को डेट कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.37.15

माहिका ने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े फैशन डिजायनरों के लिए रैंप वॉक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!