आयशा, जिसने हंसते-हंसते आत्महत्या कर ली

अहमदाबाद में गत गुरुवार को पति द्वारा किए जा रहे शोषण से दुखी होकर पत्नी के साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था।

 

इसके अलावा उसकी माता-पिता से हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी थी।

 

अहमदाबाद पुलिस ने बताया मृतका वटवा निवासी आयशा बानो मकरानी (23) है। वह अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित SV कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्‍स से MA कर रही थी। इसके साथ ही वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।

 

इसके बाद 6 जुलाई, 2018 को उसका निकाह राजस्थान के जालौर निवासी आरिफ खान से हो गया था।

 

हालांकि, पति द्वारा शोषण किए जाने पर वह 10 मार्च, 2020 से ही पति से अलग होकर पीहर में रह रही थी।

 

पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से आरिफ उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। इससे दुखी होकर वह पिछले साल अपने पीहर आ गई थी। इसके बाद भी आरिफ उसे लगातार परेशान करता रहा।

 

गत दिनों आरिफ ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था और कहा था कि आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर भेज दे।

 

इससे आयशा काफी दुखी हो गई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा गंभीर कदम उठा लिया।

 

पुलिस ने बताया कि गत 25 फरवरी को आयशा साबरमती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर अपने माता-पिता और पति को भेजा था।

 

वीडियो में आयशा ने कहा कि वह किसी दबाव में आत्महत्या नहीं कर रही और उसे अल्लाह से मिलने की खुशी है। हालांकि, आयशा का अपने माता-पिता से बात करने का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें उसने आरिफ पर शोषण का आरोप लगाया है।

 

आयशा ने वीडियो में कहा, “डैड कब तक आप अपनों से लड़ेंगे। अब बस वी-ड्रॉ कर दो। आयशा लड़ाइयों के लिए नहीं बनी है। प्यार करते हैं आरिफ से, उसे ज्यादा परेशान थोड़ी ना करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे, चलो अपनी जिंदगी तो यहीं तक है।”

 

उसने आगे कहा कि जिंदगी में मां-बाप अच्छे मिले, दोस्त भी अच्छे मिले, लेकिन कोई कमी जरूर रह गई।

 

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो वारयल होने के बाद आयशा के पिता लियाकत अली ने आरिफ के खिलाफ शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।

 

उन्होंने कहा था कि आयशा हसमुख थी, लेकिन निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी जिंदगी नर्क बन गई। एक बार तो ससुराल वालों ने उसे तीन दिन तक खाना तक नहीं दिया था और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

 

पुलिस ने बताया कि आयशा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले जालौर स्थित उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसके किसी शादी में जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

 

पुलिस ने बताया टावर डम्प और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरिफ के पाली में होने का पता चला था। मंगलवार को पुलिस ने पाली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!