Breaking

जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में परचम लहराने वाली प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में परचम लहराने वाली प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,जीरादेई(सिवान):

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता “दक्ष” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वालें प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की राज्य सरकार ने खेल – कूद को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा रहीं हैं। इसी क्रम में दक्ष का आयोजन प्रखंड में किया गया था जिसमें प्रत्येक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था। इसमें अव्वल आनें वालें प्रतिभागी शुक्रवार को जिलास्तर पर प्रदर्शन किया इसमें जीरादेई प्रखंड के उच्च विद्यालय तितरा वर्ग आठ की छात्रा ज्योति कुमारी ने गोला फेंक में जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही मध्य विद्यालय बढ़ेया की छात्रा जुली कुमारी ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में जिलें में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में अंडर 14 अंडर 17 और बालक वर्ग में अंडर 19 की टीम विजयी रहीं। इन सभी खिलाड़ियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रेम किशोर पांडेय, अजीत कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, शमशाद अंसारी, प्रकाशा गुप्ता, पूनम सिंह, आफताब अंसारी, रूपेश राय, उपेंद्र यादव, बबिता सिंह, विनीता सिंह, शारीरिक शिक्षिका मनीषा सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!