द्रौपदी मुर्मू बनी देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह का सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना ने उन्हें देश के सर्वोच्च पद की शपथ दिलाई।
शपथ के बाद उन्हें 21 बंदूकों से सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने सबको संबोधित किया। अंत में वह राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया गया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ?
मुर्मू के शपथ गृहण समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यपाल, राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न देशों के राजदूत, सांसद और प्रमुख सैन्य और नागरिक अधिकारी शामिल हुए।
समारोह से पहले मुर्मू ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से मिलीं।
मुर्मू और कोविंद दोनों एक साथ संसद पहुंचे।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में किया मुर्मू के लिए डिनर का आयोजन
रामनाथ कोविंद ने कल रात राष्ट्रपति भवन में मुर्मू के लिए डिनर का आयोजन किया था। इसमें मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए थे। कोविंद ने कल देशवासियों को संबोधित भी किया था।

यशवंत सिन्हा को हराकर देश की राष्ट्रपति बनी हैं मुर्मू
बता दें कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर देश की राष्ट्रपति बनी हैं।
18 जुलाई को संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और 21 जुलाई को नतीजे आए।
नतीजों में मुर्मू को कुल 64 प्रतिशत वोट मिले, वहीं सिन्हा को मात्र 36 प्रतिशत वोटों से संतुष्ट करना पड़ा। कई विपक्षी सांसदों और विधायकों ने भी मुर्मू को वोट दिया।

पहली आदिवासी राष्ट्रपति समेत मुर्मू ने बनाए ये रिकॉर्ड
राष्ट्रपति बनने के साथ ही मुर्मू ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। वह ओडिशा से आने वाली पहली राष्ट्रपति भी हैं। वह अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति भी हैं।
इसके अलावा मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हैं। उनसे पहले केवल प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति ही रही हैं।
ओडिशा सरकार में क्लर्क की नौकरी से करियर शुरू करने वालीं मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!