पंचायत चुनाव में भाजयुमो की बड़ी भूमिका होगी : कर्णजीत सिंह

पचरूखी :- भारतीय जनता युवा पार्टी के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव की अध्यक्षता में हुई|बैठक की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया|इस अवसर पर दरौदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकताओं को बहुत बड़ी भूमिका निभानी है| उन्होंने त्रिलोकी सिंह पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि त्रिलोकी जी जुझारू व मेहनती पार्टी के कार्यकर्ता हैं इसलिए उन्हें जिला परिषद की सीट पर जिताने का काम पार्टी के कार्यकताओं को करना है| जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत हासिल करना है| उन्होंने 22 को जिला मुख्यालय में आयोजित युवा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया|विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय ने कहा कि हमें जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथों तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत है|जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही है|विषय प्रवेश करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया|धन्यवाद ज्ञापन त्रिभुवन सिंह ने किया| मंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव,विक्की गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता,मदन राय,मंटु सिंह, गौतम राय, पुण्यदेव राय,जयनारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह रामबालक सिंह,जगतनारायण बैठा, डाक्टर योगेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह,जितेंद्र साह, सुजीत कुमार, मनोज सिंह,राजू सिंह, लालकिशोर कुशवाहा आदि लोग थे|

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट : राकेश कुमार सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!