लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात महिला का मिला शव, गला रेतकर की गई है हत्या

एस मिश्रा, मैरवा, सीवान (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मैरवा के लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर के नीचे सोमवार की रात्रि अज्ञात अपराधियो ने एक 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना स्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था।  महिला के शरीर पर कपड़ा अस्त व्यस्त हाल में मिला। वहीं उसके ब्लाउज में शराब की दो बोतलें भी मिली हैं। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह दौड़ने वाले लड़के उधर से गुजरे। उन्होंने खून से सनी हुई महिला का शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए। महिला के शव को देखकर लोगों में तरह से की चर्चाएं व्याप्त है। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश तो कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग महिला के कपड़ों को देखकर दुराचार किए जाने के बाद हत्या किए जाने की बात कर रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार भी दल बल के साथ पहुंच गए। पुलिस हत्या सहित विभिन्न ना कोणों से घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का गला रेता गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है। पुलिस विभीन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!