मिट्टी जांच को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक

मिट्टी जांच को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की बहुआरा कादिर पंचायत के विभिन्न गांवों में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और किसान सलाहकार संजय चौधरी की देखरेख में मिट्टी नमूना संग्रह की जानकारी देने के लिए आमसभा का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़हरिया प्रखंड के बहुआरा कादिर, पकड़ी सुल्तान और शिवराजपुर गांव में आमसभा लगाकर मिट्टी नमूना संग्रह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में कलस्टर में मड़ुआ और मक्का की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ में बताया गया कि जिन किसान को कृषि यंत्रीकरण की जरुरत है, वे अपना ऑनलाइन आवेदन करा लें। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और किसान सलाहकार संजय चौधरी द्वारा ग्रिड बनाकर मिट्टी नमूना किसान के साथ लिया गया।

ग्रिड में किसान का डिटेल जैसे- नाम, पिता का नाम, गांव, पंचायत, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जमीन का खाता,खेसरा नंबर, खेत की पहचान, सिंचाई का साधन, जाति, आदि भरा जा रहा है। एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि बहुआरा कादिर पंचायत में कुल 61 ग्रिड और मिट्टी नमूना लेना है। जबकि बहुआरा कादिर पंचायत में कुल राजस्व गांव छह हैं। इसलिए एक गांव से 11 नमूना और 5 गांव से 10 ग्रिड बनाकर नमूना लिया जायेंगे।

शुक्रवार को कुल 20 ग्रिड और मिट्टी नमूना लिया गया है।मिट्टी नमूना जांच करने के बाद में किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। जिसमेन उनके खेत में किस तत्व की कमी है और अधिकता है? और किस तत्व की कितनी जरुरत है? तमाम चीजों को देखा जा सकता है।

क्योंकि किसान अंधाधुंध रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहें हैं। इसलिए सभी किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच जरूर करा कर खेती करना चाहिए।
बैठक में किसान किशोरी देवी, सुरेश भगत, बड़ेलाल चौधरी, अर्जुन साह, मो रफीक अहमद, शौकत अली, मो अली सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

गाज़ा को दोबारा बसने में लगेंगे सोलह साल- UN

10 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ऐसे पकड़ा गया शिकायत करने वाला

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार शरीफ, बदमाशों ने की 25 से 30 राउंड फायरिंग, क्या है पूरा मामला?

श्याम रंगीला के घर का चूल्हा ही मोदी जी की आवाज़ मिमिक्री से चल रहा है वो क्या मोदी जी को टक्कर देगा?- रोशन पाण्डेय

Leave a Reply

error: Content is protected !!