01 अक्टूबर 📜 विश्व शाकाहार/शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day)  पर विशेष

01 अक्टूबर 📜 विश्व शाकाहार/शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day)  पर विशेष

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

शाकाहारी भोजन अपने आप में बहुत समृद्ध और स्वादिष्ट होता है। इसमें वैरायटी की कोई कमी नहीं होती है, खासकर जब हम भारतीय खाने की बात करते हैं। तो आपको भी अपने वेजिटेरियन होने पर गर्व करना चाहिए।

जब किसी भी बीमारी से उबरने की बात आती है तब हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह देते हैं। सभी प्रकार कि सब्जियों, दालों और फल में पोषक तत्वों कि सही मात्रा होती है। यह न केवल हमें किसी भी बीमारी से उबरने में मदद कर सकते हैं, बल्कि कई बीमारियों के जोखिम से भी बचा सकते हैं।

>> क्या है वर्ल्ड वेजिटेरियन डे? <<

1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा स्थापित और 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन द्वारा समर्थित, विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है।

>> विश्व शाकाहार दिवस का इतिहास <<

1800 के दशक के मध्य में ‘शाकाहारी’ शब्द के लोकप्रिय होने से पहले ‘वेजिटेरियन’ को अक्सर पाइथागोरस आहार के रूप में जाना जाता था। प्राचीन यूनानी दार्शनिक और गणितज्ञ पाइथागोरस आहार के शुरुआती समर्थक थे, इसलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया।

फिर 1960 के दशक में यह अमेरिका और ब्रिटेन में वेजिटेरियन खाने के बारे में जागरूकता बढ़ने लगी जिसके कारण उत्तर अमेरिकी वेजिटेरियन सोसाइटी ने 1977 में 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में स्थापित किया। क्योंकि शाकाहारी भोजन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहतर है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर था।

>> विश्व शाकाहार दिवस का उद्देश्य <<

शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज, फलियां, फल, नट्स और अनाज पर केंद्रित होता है। इसमें अंडे, डेयरी और शहद जैसे पशु उत्पाद भी शामिल होते हैं, जो किसी जानवर की मृत्यु या उसके मांस की खपत के बिना प्राप्त किए जाते हैं।

विश्व शाकाहारी दिवस लोगों को पशु उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पर्यावरणीय विचारों, पशु कल्याण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। शाकाहारी भोजन पर हुये कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

यह दिन जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को संरक्षित करने में मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।

>> जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है शाकाहारी भोजन <<

* 1. वेजिटेरियन डाइट एक हाई फाइबर डाइट है और एनसीबीआई द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार फाइबर का सेवन गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए सबसे सही है। इससे कब्ज, पेट दर्द और भारीपन, जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
* 2. अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी में हुये एक शोध के अनुसार शाकाहारी भोजन न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ा सकता है।
* 3. कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, हृदय रोग और मोटापा – वेजिटेरियन डाइट आपको इन सभी जानलेवा बीमारियों के जोखिम से बचा सकती है।
* 4. त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए भी वेजिटेरियन डाइट बिल्कुल सही है।

>> शाकाहार और मांसाहार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य <<

* मांस उत्पादन के लिए वर्तमान में पशुओं को खिलाए जा रहे अनाज से 1.3 बिलियन लोगों को खिलाया जा सकता है।
* चीनी लोग (मुख्य रूप से शाकाहारी भोजन पर रहने वाले) अमेरिकियों की तुलना में 20% अधिक कैलोरी का उपभोग करते हैं, लेकिन अमेरिकी 20% अधिक मोटे होते हैं।
* 1 कैलोरी मांस का उत्पादन करने में 60 कैलोरी तेल लगता है।
* 80% फ़ूड पॉइज़निंग इन्फेक्टेड मीट खाने के कारण होती है।

यह भी पढ़े

01 अक्टूबर 📜  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (National Voluntary Blood Donation Day)  पर विशेष

सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई:गुस्साए डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा रोकी   

औरंगाबाद में 72 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा:3 दिन पहले मदनपुर में कुआं में मिला था युवक का शव

सौ साल पहले संघ की स्थापना संयोग नहीं था-पीएम मोदी

बख्तियारपुर में ऑटो लूट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार:लूटा गया ऑटो, देसी कट्टा और आरोपी की टी-शर्ट बरामद

हाजीपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा:3 सदस्य और सोनार गिरफ्तार; 8 ग्राम पिघला सोना, बाइक और मोबाइल बरामद

बेगुसराय के कमला गांव में घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सिंधु नदी हिंदू सभ्यता का प्राचीनतम प्रमाण है जो आज भी विद्यमान है

जीरादेई के सकरा पंचायत में कन्‍या विवाह भवन का हुआ शिलान्‍यास, लोगों में हर्ष

पुस्तकों के समीक्षा की पोटली ‘अरथू अमित अति आखर थोरे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!