Headlines

बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर बीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित

 

बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर बीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं ससमय संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ परवेक्षकों के सम्मान में प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने की।
समारोह में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), पर्यवेक्षक, प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ सिम्पी कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण एवं विधानसभा आम निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य किया, जो प्रशंसनीय है।
उन्होंने कहा कि बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों ने मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में अहम भूमिका निभाई, वहीं प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं कार्यपालक सहायकों ने प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाया। ऐसे कर्मियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर बीएलओ धनंजय सिंह, राघवेंद्र भारती, मुकेश कुमार, ललन राम, कुणाल कश्यप, प्रेमनाथ प्रसाद, लालदेव रावत, विनोद सिंह, सोनी कुमारी, सुमन कुमारी, विद्या मांझी, विजय कुमार सहित कुल 162 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान  बीईओ सौरभ सुमन, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, बीएओ रामवीर सिंह यादव, सीडीपीओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!