अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अब तक राज कुंद्रा सहित कुल 11 लोगों को अश्‍लील फिल्‍म बनाने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि व्यावसायी राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें ‘अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने’ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा मंगलवार तड़के राज कुंद्रा को जेजे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए लाया गया। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया, ‘वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।’

बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया गया था। नागराले ने एक बयान में कहा, ‘हमने इस मामले में 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं। कृपया जांच जारी है।’

गौरतलब है कि राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी पर उनकी तस्‍वीरों का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, राज कुंद्रा ने तब आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन इस बार मामला गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है। शिल्‍पा शेट्टी का अभी तक इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

मशूहर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है।  बताया गया है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। क्राइम ब्रांच मुंबई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।

क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और इस मामले में अभी जांच जारी है।

सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए। जहां उन्हें ‘अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने’ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

सके पहले भी विवादों में रह चुके हैं राज कुंद्रा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा इसके पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।