19 नवम्बर ?  इंदिरा गांधी // जयंती 

 

19 नवम्बर ?  इंदिरा गांधी // जयंती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

जीवन परिचय: इंदिरा जी का जन्म 19 नवम्बर, 1917 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के आनंद भवन में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम है- ‘इंदिरा प्रियदर्शनी गाँधी’। इनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू और दादा का नाम मोतीलाल नेहरू था। पिता एवं दादा दोनों वकालत के पेशे से संबंधित थे और देश की स्वाधीनता में इनका प्रबल योगदान था। इनकी माता का नाम कमला नेहरू था, जो दिल्ली के प्रतिष्ठित कौल परिवार की पुत्री थीं। इंदिरा जी का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जो आर्थिक एवं बौद्धिक दोनों दृष्टि से काफ़ी संपन्न था। अत: इन्हें आनंद भवन के रूप में महलनुमा आवास प्राप्त हुआ। इंदिरा जी का नाम इनके दादा पंडित मोतीलाल नेहरू ने रखा था। यह संस्कृतनिष्ठ शब्द है जिसका आशय है कांति, लक्ष्मी, एवं शोभा। इनके दादाजी को लगता था कि पौत्री के रूप में उन्हें माँ लक्ष्मी और दुर्गा की प्राप्ति हुई है। पंडित नेहरू ने अत्यंत प्रिय देखने के कारण अपनी पुत्री को प्रियदर्शिनी के नाम से संबोधित किया जाता था। चूंकि जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू स्वयं बेहद सुंदर तथा आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक थे, इस कारण सुंदरता के मामले में यह गुणसूत्र उन्हें अपने माता-पिता से प्राप्त हुए थे। इन्हें एक घरेलू नाम भी मिला जो इंदिरा का संक्षिप्त रूप ‘इंदु’ था।

यह भी पढ़े

चाचा ने भतीजी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म 

ससुर ने तलवार से बहू के दोनों हाथ काटे, 9 घंटे में डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ा

बिहार में  हुआ अनोखा उपनयन संस्कार: समाज के सभी तबके के बच्चों के साथ  लड़कियाें का हुआ उपनयन

Leave a Reply

error: Content is protected !!