21 साल के  युवक ने चार बच्चों की 41 वर्षीय मां से रचाई शादी 

21 साल के  युवक ने चार बच्चों की 41 वर्षीय मां से रचाई शादी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के शिरोमणी टोला नयागांव के 21 वर्षीय लड़के ने चार बच्चों की 41 वर्षीय मां से शादी रचा ली। हालांकि यह सुनकर अटपटा लगा होगा लेकिन घटना सच है।

जानकारी के अनुसार जोड़ावरपुर पंचायत के शिरोमणी टोला निवासी के एक युवक का गत दो वर्षों से दरियापुर भेलवा के नयागांव पंचखुंट्टी की एक 41 वर्षीया महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की देर शाम महिला के घर पर स्थानीय ग्रामीणों ने जोड़ावरपुर व दरियापुर भेलवा पंचायत के सरपंच को बुलाया।

स्थानीय ग्रामीणों व सरपंच के बीच युवक और महिलाओं से पूछताछ की। पंचों व प्रबुद्ध जनों के बीच पंचनामा बनाकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया। बताया जाता है कि इस प्रेम विवाह में युवक व महिला दोनों अंतर जातीय हैं।

महिला के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। पंचनामा में वर्णित तथ्यों में महिला के साथ दो पुत्र को रखने तथा शेष दो अन्य पुत्र दादी के पास रहने का निर्णय लिया गया है। चाहे मामला जो भी हो, यह अंतरजातीय शादी जगह-जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़े

तालिबान को हाथ लगा 3000 अरब डॉलर मूल्य का बड़ा खजाना, देखें लिस्ट

पिता ने 1500 रुपये खर्च दिया तो  कलयुगी बेटा ने लोहे की रड से पीटकर मार डाला

ईश्‍कबाज दरोगा को प्रेमिका के घर जाकर रंगरेलिया मनाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने बांध कर जमकर पीटा

सुहागरात के‍ दिन थाने पहुंच गई दुल्हन, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ

*रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें, चलाई जाएंगी 500 बसें*

Leave a Reply

error: Content is protected !!