बिहार में  22 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

बिहार में  22 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

कई DDC, SDO को नई जिम्मेदारी, संजय बने BSSC के सचिव

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

बिहार  के नीतीश सरकार ने जिला एवं अनुमंडल स्तर पर प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों का तबादला किया है।इस तबादले की सबसे अधिक चर्चा 2020 बैच के ‘आईएएस टॉपर’ शुभम कुमार को लेकर है। कटिहार जिले के रहने वाले शुभम कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। वह अब तक भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, 2022 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह को राज्य के प्रमुख नगर निगमों में शामिल मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस व्यापक तबादले में नौ जिलों को नए डीडीसी मिले हैं, जबकि पांच आईएएस अधिकारियों को अनुमंडल स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

 

करीब दो दर्जन आइएएस अधिकारियों के तबादले के बाद सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।

इनमें कई जिलों के अपर समाहर्ता, एसडीओ स्‍तर के पदाधिकारियों को नई जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। नालंदा में आपदा प्रबंधन के एडीएम शैलेश कुमार दास को गया का उप विकास आयुक्‍त सह जिला परिषद का मुख्‍य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

राजगीर और बिहारशरीफ में नए एसडीओ

गया सदर के एसडीओ क‍िसलय श्रीवास्‍तव अब नालंदा जिले में बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी का दायित्‍व संभालेंगे। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज एसडीओ सूर्यप्रकाश गुप्‍ता को राजगीर का एसडीओ बनाया गया है।

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा को नरकटियागंज एसडीओ के पद पर भेजा गया है।

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के ओएसडी कुमार ओमकेश्‍वर को पटना का अपर समहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

नालंदा एडीएम बने राजीव रंजन

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के उप सचिव राजीव रंजन कुमार सिन्‍हा को नालंदा का अपर समहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

जमुई के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण अब गया सदर के एसडीओ होंगे।

राजगीर एसडीओ आशीष नारायण को मुख्‍यमंत्री सचिवालय में ओएसडी के पद पर नियुक्‍त किया गया है। सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव बनाए गए हैं।

मधुबनी में वरीय उप समाहर्ता पद पर कार्यरत ज्‍योत्‍सना कृष्‍ण अब सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग की ओएसडी बनाई गई हैं। वहीं पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे चंदन कुमार पटना जिले के पालीगंज एसडीओ नियुक्‍त किए गए हैं।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  6 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मातृत्व की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: महीने में तीन बार जांच से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी पर निर्णायक वार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिला जीवनदान

राम-जानकी शिव मंदिर से मूर्ति चोरी कांड के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!