Headlines

कतरीसराय में दस साइबर ठग गिरफ्तार

कतरीसराय में दस साइबर ठग गिरफ्तार

विशेष टीम ने घेराबंदी कर मैरा बरीठ गांव से पकड़ा, मोबाइल-नकद और फर्जी दस्तावेज बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, नकद रुपए और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

 

पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरा बरीठ गांव के खेत क्षेत्र में कुछ युवक अलग-अलग स्थानों पर बैठकर विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर को तुरंत अवगत कराया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैरा बरीठ गांव के खेत को चारों ओर से घेर लिया और मौके से कुल 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है नकद रुपये और फर्जी दस्तावेज बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 23,700 रुपए नकद, तथा कई फर्जी दस्तावेज और फोटो बरामद किए हैं। इन सभी का उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।

 

इस संबंध में गिरियक (कतरीसराय) थाना में कांड संख्या 14/26, दिनांक 07.01.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान साइबर ठगी से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या प्रलोभन से सावधान रहें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई में राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, पु०अ०नि० धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, परिअनि (परिचारी अन्वेषी) आदित्य कुमार, परिअनि मुकुंद भारती, सअनि (सहायक अवर निरीक्षक) मनीष कुमार, सअनि धर्मेंद्र कुमार, सअनि रुदल पासवान, सअनि संजय दास एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

यह भी पढ़े

सहरसा में 3 अपराधी गिरफ्तार:देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद

सारण के पहलेजा पुलिस ने फायरिंग की घटना में अभियुक्त को 04 खोखा के साथ किया गिरफ्तार  

गौहत्या के दोषियों को कड़ी सजा सुनाने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने लिया शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद

जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए गीता एक पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है- स्वामी जी

मौसम और समय को भी नियंत्रित करता है पृथ्वी का घूर्णन

Leave a Reply

error: Content is protected !!