मथुरधाम घाट पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम कलशयात्रा के साथ शुरू 

मथुरधाम घाट पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम कलशयात्रा के साथ शुरू

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया ,अमृता मिश्रा ,पानापुर ,सारण( बिहार)

 

पानापुर (सारण)सोमवार को गंडक नदी के किनारे प्रखंड के कोंध गांव स्थित अति रमणीय मथुरधाम घाट पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र व कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलशयात्रा में शामिल होने के लिए कोंध ,रामपुररुद्र आदि गांवों के सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु सुबह में ही मथुरधाम घाट पहुँच गए थे।रंग बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो श्रद्धालु माथे पर कलश लिए नदी की रेतीले मार्गो को पार करते हुए नदी किनारे पहुँचे जहां आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी।इस दौरान भक्तिमय जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था।मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओ को पीला रंग का अंगवस्त्र भी दी गई।कलशयात्रा में कोंध पंचायत की मुखिया रूबी देवी , पूर्व प्रमुख नीलम देवी , पूर्व मुखिया अजीत सिंह ,संतोष सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह ,प्रदीप कुमार ,आलोक सिंह ,रमेश मिश्र ,ठाकुर बबलू सिंह ,बलराम साह , राजन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!