Breaking

राजस्थान में रक्षक बना भक्षक

राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

दरअसल, जिले के खेड़ली थाने पर एक महिला अपने पति से विवाद का मामला लेकर थाने पहुंची थी। उसी दौरान वहां तैनात एक उप निरीक्षक महिला को झांसा देकर थाना परिसर में स्थित अपने क्वॉर्टर पर ले गया और तीन दिन तक उसका रेप किया।

 

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अलवर पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरोपी उप निरीक्षक भरत सिंह (54) है।

 

उन्होंने बताया कि 2018 में महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन अब उसका पति उसे तलाक देना चाह रहा था और महिला इससे सहमत नहीं थी।

 

इसको लेकर महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए 2 मार्च को खेड़ली थाने पर पहुंची थी।

 

SP ने बताया कि महिला ने रविवार को थाने पर पहुंचकर आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

 

महिला ने बताया कि 2 मार्च को उप निरीक्षक मामले में कार्रवाई के लिए उसे अपने क्वॉर्टर पर ले गया था। इसके बाद उसने तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया।

 

शुरुआत में वह पारिवारिक कारणों के चलते शिकायत दर्ज नहीं करा पाई। रविवार को उसने पुलिस को आपबीती बताकर उप निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

SP ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उप निरीक्षक सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उप निरीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना के बाद उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (IGP) हवा सिंह घुमारिया के साथ खेड़ली थाने का दौरा किया मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

SP ने बताया कि महिला ने मामले में उप निरीक्षक से फोन पर हुई वार्ता की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। इसमें प्रथम दृष्टया उसके आरोपों की पुष्टि हो रही है।

 

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सिंह के खिलाफ महानिरीक्षक के कार्यालय से निलंबन और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

 

इसी तरह थानाप्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी तरह थाने पर एक साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाया जाएगा।

 

बता दें अलवर पुलिस महिलाओं के मामले में लापरवाही और शोषण को लेकर चर्चाओं में रहती है, लेकिन इस बार खाकी ने थाने में आई महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

चार दिन पूर्व अरावली विहार थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामजीत गुर्जर पर महिला से रेप का मामला दर्ज किया गया था।

 

मामले में आरोपी ASI को SP ने लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!