Headlines

वारिसलीगंज से साइबर ठगी करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

वारिसलीगंज से साइबर ठगी करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

धनी फाइनेंस पीएम मुद्रा लोन के नाम पर करते थे ठगी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरचक गांव से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नवादा पुलिस कप्तान के निर्देश पर साइबर डीएसपी ज्योति प्रिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अपराधियों में शिव शंकर कुमार, रोशन कुमार और पुष्पांजय कुमार शामिल हैं। एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

 

आरोपी धनि फाइनेंस, एसबीआई और पीएम मुद्रा लोन के नाम पर लोगों को ठगते थे। व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का उपयोग कर लोगों को धोखा देते थे।

साइबर डीएसपी ज्योतिप्रिया ने बताया कि एसआईटी टीम ने प्रतिबिंब पोर्टल पर दिख रहे नंबरों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है,बरामद सामान में 7 स्मार्टफोन, 6 कीपैड मोबाइल, 6 पेज की डाटा शीट, 2 लैपटॉप, 2 आधार कार्ड, 4 पासबुक, 6 एटीएम कार्ड शामिल हैं।

इसके अलावा 2 जमीन के कागज, 1 ई-श्रम कार्ड, 3 एसबीआई ग्रीन रेमिट कार्ड, 1 सीपीयू, 2 प्रिंटर, 1 होम थिएटर, 2 स्पीकर, 1 कीबोर्ड, 1 पैनकार्ड, 1 एसबीआई कौशिक बैंकिंग आईडी और 1 सिम भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़े

स्वतंत्र भारत का काला अध्याय है आपातकाल

इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा क्यों की थी?

इंदिरा गांधी सरकार ने 200 पत्रकारों को भेजा था जेल

 सीवान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने निकाली साइकिल रैली: नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!