अवैध कब्जा कर बनाए थे 37 आलीशान मकान,बुलडोजर ने गिराए

अवैध कब्जा कर बनाए थे 37 आलीशान मकान,बुलडोजर ने गिराए

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अपराधियों ने युवक को चाकू घोंप मोबाइल छीना

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में जिला प्रशासन ने एक नहीं, बल्कि 37 मकानों पर कार्रवाई करते हुए उसे बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह करवाई जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत बसंतपुर प्रखंड के सिपाह गांव में हुआ। जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बसंतपुर के अंचलाधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बसंतपुर प्रखंड के सिवा गांव में सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की है।

बताते चलें कि यह करवाई गांव में करीब 37 मकानों पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि अतिक्रमणकारियों को अवैध भूमि से कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन ने 6 महीना पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। इसके बावजूद भी लोगों ने अवैध कब्जा को सरकारी भूमि से नहीं हटाया। आज सोमवार को पहले सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला पुलिस बल के मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए गए सभी अतिक्रमणकारियों के मकानों को तोड़ दिया गया।

सैकड़ों पुलिस बल और अधिकारियों के पहुंचने पर उड़ा लोगों के होश

बता दें कि गांव में सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के एक साथ पहुंचने के बाद अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गए। मजिस्ट्रेट के रूप में बसंतपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि सरकारी भूमि पर इनके द्वारा करीब 70 वर्ष पूर्व से कब्जा जमाया गया था। सरकार के द्वारा बार–बार नोटिस जारी करने के बाजूद ही इसके द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया।

इधर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया की यह कारवाई लगातार चलती रहेगी। इधर अचानक बिल्डिंग टूटने के बाद अतिक्रमणकारियों में मायूसी छा गई है। गांव के ही सुभाष शाह का कहना है कि अह भूमि उनके पूर्वजों के समय से ही उनके कब्जे में है।

अपराधियों ने युवक को चाकू घोंप मोबाइल छीना

सीवान में अपराधियों ने एक युवक को चाकू घोंपकर मोबाइल और रुपए लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित युवक को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आंदर के समीप रविवार की रात करीब 8:00 बजे की है। जबकि घटना में घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला निवासी विजय सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

विरोध करने पर मारा चाकू

घटना के संबंध में बताया जाता है की पीड़ित युवक आंदर ढाला स्थित अपने दुकान के सामने बाइक खड़ा करने के बाद ढाला पार दुसरे दुकान में कोई समान लेने गया था। लौटने के दौरान दो की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने पीछे से युवक के कमर में पिस्टल सटाकर सड़क के किनारे कोने में लेकर गए। उसके बाद युवक से बोला की तुम्हारे पास जो कुछ भी है उसे बाहर निकाल दो। इसके बाद युवक अंकित कुमार सिंह इसका विरोध करने लगा। इसी बीच एक अपराधी अपने पॉकेट से चाकू निकालकर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया घटना के बाद अपराधी युवक के पॉकेट से मोबाइल और करीब 3 हजार रूपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सड़क पर तड़प रहे युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन–फानन में उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पीड़ित युवक की इलाज चल रही है।

पल्सर बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे थे अपराधी

पीड़ित युवक अंकित ने बताया की प्लसर बाइक सवार दोनों अपराधी उसका पीछा शहर के रामराज मोड़ से ही कर रहे थे। जब वह आंदर ढाला के समीप पहूंचा तो उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इधर घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल में पीड़ित अंकित के फर्द बयान के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब शादी से मना कर रही; जीजा से है रिश्ता

सीवान में लव अफेयर में सरेराह जमकर बवाल हुआ। करीब 7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद जब प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी चाकू लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। लड़की अपने जीजा और दीदी को रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप करने आई थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की के हाथ पकड़ने के बाद वहां हंगामा होने लगा।

प्रेमी का आरोप है कि लड़की उसे बेवकूफ बना रही है। जरूरत पड़ने पर वो उससे पैसे लेती है। जबकि अपने जीजा से भी उसका रिश्ता है, इसलिए वो शादी से इनकार कर रही है। युवक अपने कुछ साथियों के साथ स्टेशन पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें तीन लोग जख्मी हुए है। जिसमें मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के प्रेमी विशाल सिंह (25 साल), नसीम अंसारी (25), मुन्ना कुमार(23) के रूप में हुई है। लड़की जिस गाड़ी से आई थी उसमें भी तोड़फोड़ की गई।

परिवार के साथ मैरवा रेलवे स्टेशन पहुंची थी प्रेमिका

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सुनीता कुमारी रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने परिवार के साथ अपने जीजा जी को छोड़ने के लिए मैरवा रेलवे स्टेशन गई हुई थी। लौटने के दौरान जैसे ही स्टेशन चौक पहुंची तभी प्रेमी विशाल सिंह ने स्टेशन पहुंचकर उसका हाथ पकड़ लिया और उससे शादी नहीं करने का कारण पूछने लगा।

इतने में प्रेमिका के परिवार वालों के बीच विशाल के साथ कहासुनी हो गई। विशाल ने आरोप लगाया है की, जब मैं उनसे पूछा कि सुनीता से मेरी शादी क्यों नहीं करवा रहे हैं, तो उन्होंने उनके ऊपर चाकू से हमला करवा दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी से मना करने पर विशाल 5-6 गुंडों के साथ मारने आया था।

7 साल से रिलेशन में हैं दोनों

इंग्लिश गांव के विशाल सिंह ने बताया कि उसका सुनीता के साथ लगभग सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता का परिवार थोड़ा गरीब है, कई बार उसने पैसों से उसके परिवार की मदद भी की। विशाल सिंह ने सुनीता से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। परिवार के लोग भी पहले तैयार थे, लेकिन हाल ही में परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

7 से 8 गुंडे लेकर पहुंचा था प्रेमी

वहीं प्रेमिका सुनीता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि प्रेमी विशाल सिंह अपने साथ 7 से 8 गुंडों को लेकर चाकू से हमला करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान पहले तो उसने सुनीता का हाथ पकड़ लिया और नोकझोंक करने लगा। जब लड़की ने शादी से इनकार किया तो वह गुस्से में आकर अपने दो साथियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इस दौरान उन्होंने उनके बेटे पर भी चाकू से हमला किया जो जख्मी हो गया। बता दें कि चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है, जिन का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। लड़की के परिवार वालों ने बताया विशाल सिंह ने गुंडों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपौल में लव मैरिज से नाराज भाई ने अपने ही जीजा की जान लेनी चाही। 20 लोगों के साथ बहन के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अपनी बहन और जीजा को गंदी और भद्दी गलियां दी। इतने से मन नहीं भरा तो जीजा के सीने में गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है। सुपौल के प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

error: Content is protected !!