कुएं में कूदे प्रेमी को गांव वालों ने निकालकर शादी कराई,कैसे?

कुएं में कूदे प्रेमी को गांव वालों ने निकालकर शादी कराई,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में एक अनूठी शादी हुई जिसकी चर्चा अब जोरों पर है। मामला छपरा का है। यहां शुक्रवार देर रात एक प्रेमी (25) अपनी प्रेमिका (22) से मिलने पहुंचा था। तभी लड़की के परिवार ने दोनों को देख लिया। परिवार और गांव वालों को देखकर वो डर के मारे कुएं में कूद गया।

गांव वालों ने पहले कुएं में रस्सी डालकर लड़के को बाहर निकाला। फिर धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी। लड़का इस दौरान बोलता रहा कि ये जबरदस्ती है। मुझे ये शादी नहीं करनी है। वहीं लड़की कहती रही कि मुझे शादी इनके साथ ही करनी है।

2018 से दोनों का अफेयर चल रहा है।
2018 से दोनों का अफेयर चल रहा है।
गीले कपड़ों में ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा।
गीले कपड़ों में ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा।

शुक्रवार की रात युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। रात में लड़की के परिजनों ने दोनों को मिलते देखा। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। लोगों को देख युवक डर गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शादी करवा दी। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है। अब इस शादी की चर्चा जोरों पर है।

लड़का जब लड़की को माला पहना रहा था तब गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।
लड़का जब लड़की को माला पहना रहा था तब गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

4 साल से अफेयर, पंचायत ने फैसला सुनाया

तेलपा के रहने वाले मुन्ना कुमार और गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर की सोनी कुमारी के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था। मुन्ना अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसे परिजन ने देख लिया। परिजन से बचने के लिए युवक भागने लगा और पास के कुएं में छलांग लगा दिया। युवती के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी मुश्किल से मुन्ना राज को बाहर निकाला गया और उसकी जान बाल-बाल बची। उसके बाद पंचायत बैठी। उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका से बात की। फिर गांव के मंदिर में शादी करा दी।

लड़के के साथ गई लड़की

शादी के बाद लड़के को गांव वालों ने समझाया। इसके बाद वो मान गया और लड़की को अपने घर ले गया। लड़के बताया कि गांव वालों और लड़की के परिवार के गुस्से के चलते वो शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन अब उसे इस शादी से कोई परेशानी नहीं है।

बिहार में मटुकनाथ और जूली की जैसी प्रेम कहानी फिर सामने आई है। समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है।

मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है। टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

‘मैं मधुबाला कुमारी… उम्र 21 साल है। मैं 4 साल से रंजन के प्यार में थी। फैमिली और रिलेशन वाले टॉर्चर करते थे। इसलिए भाग आई हूं।’ घर से भागने के बाद मधुबाला ने 4 दिन बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और पुलिस से परेशान न करने की मिन्नतें की। लड़की के परिवार ने रंजन पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

यह सिर्फ बानगी भर है। बिहार से हर सप्ताह सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है।  जब थानों से जानकारी जुटाई तो चौंकाने वाले आंकड़े मिले। बिहार में अफेयर के चक्कर में औसत हर ढाई घंटे में एक प्रेमी जोड़ा घर छोड़कर भाग रहा है। यानी हर रोज 10 केस।

लवगुरु मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी 16 साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। मटुकनाथ की तरह समस्तीपुर में एक 42 साल के टीचर को अपनी 20 साल की स्टूडेंट से प्यार हो गया। कोचिंग में नजदीकियां बढ़ी और मंदिर में एक दूजे के हो गए।

प्रेम कहानी ने शुरु-शिष्य की परम्परा के साथ उम्र का बंधन भी तोड़ दिया है। मटुकनाथ का कहना है कि प्यार जाति धर्म और उम्र के बंधन में नहीं बंधता है। उनकी और जूली की लव स्टोरी भी 2006 में ऐसे ही परवान चढ़ी थी, लेकिन 2014 में प्यार ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!