होली  15 मार्च को मनाई जाएगी, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं।

होली  15 मार्च को मनाई जाएगी, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं।

श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, (बिहार)।

*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagrou

सिवान जिला के सभी प्रखंडो सहित दारौंदा प्रखण्ड के सभी क्षेत्रों में रंगों का प्रसिद्ध त्योहार होली 15 मार्च शनिवार को बड़े उमंग और उत्साह के साथ मनाया जायेगा।

बगौरा निवासी आचार्य श्री जीतेन्द्रनाथ पाण्डेय ने शास्त्रीय निर्णय के अनुसार बताया कि होली चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है।
पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 14 मार्च शुक्रवार को दिन में 11 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 15 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर शनिवार को समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार होली 15 मार्च शनिवार को मनाई जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त :-

पण्डित कमल किशोर पाण्डेय ने कहा कि पूर्णिमा की रात में होलिका दहन करने का विधान हैं। पूर्णिमा 13 मार्च गुरुवार को दिन में 10 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च शुक्रवार को दिन में 11:11 बजे तक रहेगी।
13 मार्च को पूर्णिमा के साथ ही भद्रा भी आरम्भ हो रही है, जो रात्रि 10:37 बजे भद्रा समाप्त होगी। भद्रा बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। इसी समय ढुण्डा राक्षसी का पूजन कर “ॐ होलिकायै नमः” मंत्र का उच्चारण करते हुए, विधि विधान से होलिका दहन किया जायेगा।

स्नान दान की पूर्णिमा :- 14 मार्च शुक्रवार को मान्य है।

आचार्य ने कहा कि रंगों का पर्व होली सनातन धर्मियों का अदभुत एवं अतुलनीय पर्व है, जो परस्पर सद्भावना, प्रेम- सौहार्द,भाईचारा का प्रतीक हैं। होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि बुराई से मुक्ति और हंसी – खुशी के उत्सव का यह पर्व अभिमान तथा मनोविकारों को दूर कर प्रेम की भावना प्रदर्शित करने का संदेश देता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!