कल मनाया जायेगा रामनवमी का पर्व।

कल मनाया जायेगा रामनवमी का पर्व।

श्री नारद मीडिया, दारौंदा, सिवान, (बिहार)।

*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W

*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सिवान जिला के सभी प्रखण्डो सहित दारौंदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 6 अप्रैल रविवार को महानवमी व्रत समस्त जन द्वारा मनाई जायेगी।

आज ही नवमी से संबंधित हवन,कन्या पूजनादि किया जायेगा।
तथा रामावतार का महापर्व राम जन्मोत्सव समस्त जनों द्वारा सर्वत्र मनाया जायेगा।

वही चैत नवरात्र के नौवें दिन देवी के नवम् स्वरूप सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना घरों तथा मंदिरों में की जायेगी । जो श्रद्धालु अष्टमी या नवमी तिथि का उपवास व्रत करते हैं, उनकी समस्त कामना सिद्ध होती हैं।

इस दिन को महानवमी के नाम से भी जाना जाता हैं। माता का यह स्वरूप सिद्धि और मोक्ष देने वाला है।
इसीलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता हैं।
इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

मां सिद्धिदात्री को खीर, पूड़ी, हलुआ,चना, नारियल, और धान का लावा भोग लगाया जाता हैं तथा सिद्धिदात्री को सफेद वस्त्र अर्पित किया जाता हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!