Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सामा-चकेवा पर्व: पुत्री सामा और पुत्र चकेवा की क्या है कहानी ? - श्रीनारद मीडिया

सामा-चकेवा पर्व: पुत्री सामा और पुत्र चकेवा की क्या है कहानी ?

सामा-चकेवा पर्व: पुत्री सामा और पुत्र चकेवा की क्या है कहानी ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड की राजधानी रांची में भाई बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व सामा चकेवा को लेकर चहलकदमी तेज हो चुकी है। झारखंड मिथिला मंच (जानकी प्रकोष्ठ) की महासचिव निशा झा मिथिलानी ने बताया कि इसकी शुरुआत छठ के पारण के दिन से हो जाती है। सभी अपने अपने घर में इस दिन से सामा चकेवा बनाना शुरु कर देती हैं। जो भी इस दिन बना नहीं पाती हैं वो देवउठान एकादशी के दिन बनाती हैं। जिसमें सामा, चकेवा, वृंदावन, चुगला, सतभैया, पेटी, पेटार आदि मिट्टी से बनाया जाता है।

उस दिन से नियमित रात्रि के समय आंगन में बैठ कर खूब खेलती हैं, नियमित गीत गाती हैं। जिसमें भगवती गीत, ब्राम्हण गीत और अंत में बेटी विदाई का समदाउन गाती हैं। यह सिलसिला कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक चलता है। उसके बाद कार्तिक पूर्णिमा की रात में सामा का विसर्जन किया जाता है। जिसमें महिला के संग संग घर के पुरुष वर्ग भी शामिल रहते हैं।

jagran

सामा चकेवा को लेकर क्या है मान्यता

ऐसा मान्यता है कि सामा भगवान श्री कृष्ण की पुत्री थी जो कि प्रत्येक दिन वृंदावन के जंगल में खेलने जाया करती थी। एक दिन चुगला नाम का एक व्यक्ति श्री कृष्ण को झूठा बोल दिए कि आपकी बेटी कोई साधु से मिलने जाती है। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बेटी यानी सामा को श्राप दे देते हैं पक्षी बनने का। अब वो सामा रूपी पक्षी वृंदावन के जंगल में ही रहती थी।

jagran

एक दिन सामा के भाई चकेवा को पता चला जो मेरी बहन को चुगला ने चुगल्पन कर के श्राप दिलवा दिया तो वो भी उसी दिन तपस्या में बैठ गया और भगवान को प्रसन्न किया। फिर भगवान ने वर मांगने को कहा तो वे अपनी बहन को वापस मांग लिया। इसलिए इस पर्व को भाई बहन के प्रेम और स्नेह के रूप में मनाया जाता है। हरेक बहन अपने भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं।

jagran

झारखंड मिथिला मंच के सदस्य साथ साथ मनाते हैं पर्व

सामा चकेवा का पर्व गांव में होता ही है। हमलोग शहर में भी मनाते हैं। झारखंड मिथिला मंच के जानकी प्रकोष्ठ के द्वारा रांची के हरमू में कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रांची के कोने कोने से मैथिल मिथिलानी अपने अपने बच्चों के संग डाला सजा कर आती हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ पहले, दूसरे और तीसरे डाला को पुरस्कार दिया जाता है। बाकी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 100 से 150 के बीच डाला आता है। गीत संगीत का भी कार्यक्रम होता है। अंत में सभी कोई साथ में रात्रि भोजन करते हैं। निशा झा (मिथिलानी) ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम के लिए हमलोग घर घर जाकर हकार (निमंत्रण) दे रहे हैं। यह कार्यक्रम ईडब्लूएस कालोनी शिवशक्ति मंदिर के पास हरमू मैदान रांची में 7 नवंबर को शाम 6 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में रांची में रहने वाले सभी मिथिला वासी शामिल होते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!