प्रगति यात्रा पर सहरसा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

प्रगति यात्रा पर सहरसा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
श्रीनारद मीडिया: अमितेश कुमार झा (कोसी) बिहार!


प्रगति यात्रा के दौरान आज सहरसा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई खास या सौगात तो लेकर तो नहीं लाए , पर कुछ छोटे-मोटे झुनझना की तरह सौगात जरूर ले आए है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी छोटे-बड़े गद्दार नेता द्वारा उनका स्वागत किया गया उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा
यह घोषणा किया गया कि तिलावे नदी का उड़ाही किया जायेगा। इससे नदी के जल स्तर में सुधार होगा तथा भू-जल स्तर बढ़ेगा। साथ ही शहर की जल निकासी में सहूलियत होगी।

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सहरसा नगर निगम क्षेत्र में स्टार्मवाटर ड्रेनेज सिस्टम का विकास किया जायेगा। इससे शहरी क्षेत्र में जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी तथा बरसात के दिनों में लोगों को जल-जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
माँ उग्रतारा धाम क्षेत्र को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। जिला मुख्यालय में प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर का विकास किया जायेगा। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। सहरसा के लोगों और यहां के वास्तविक जन समस्या की निदान हेतु उन्होंने एक घोषणा तो जरूर किया की

सहरसा में बंगाली बाजार रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी तथा जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय से सटे कुछ ही दूरी पर जल जमाव की समस्या से निपटने हेतु सत्तर कटैया प्रखंड के औकाही गाँव से चैनपुर होते हुये कोपरिया तक वाटर चैनल की उड़ाही करने की घोषणा की। उन्होंने कहा की इससे जल जमाव की समस्या खत्म हो जायेगी और यहां के किसान काफी खुशहाल होंगे।

सहरसा जिले के बनमा इटहरी तथा सत्तरकटैया प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण करवाने की घोषणा भी माननीय द्वारा किया गया।


सहरसा शहर में वर्तमान हवाई अड्डे पर छोटे विमानों के संचालन के लिए उड़ान योजना में इसे सम्मिलित करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि सहरसा हवाई अड्डा से उड़ान भर जाएगा तो यहां से दूर-दूर तक का सफर आसानी से और कम समय में किया जाएगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ सरकारी राजस्व में भी मुनाफा होगा।माननीय के द्वारा घोषित इंजीनियरिंग कॉलेज एवम मेडिकल कॉलेज के बारे में कुछ नहीं कहे।

संपूर्ण स्वच्छता अभियान, वन एवं पर्यावरण, विभाग कृषि विज्ञान केंद्र , आदि से संबंधित बातों पर श्रीमान की कानों में जू तक नहीं रेंगी। मुख्यमंत्री ने सत्तर कटैया प्रखंड के मेंनहा गांव में 10+2 उच्च विद्यालय मेंहा के परिसर से 210 करोड़ से अधिक की कुल 36 योजनाओं का उद्घाटन तथा 16 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के इस विकास दौरा अर्थात प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ,विजय कुमार सिंह ,आलोक रंजन ,बैन प्रिया, गूंजेश्वर शाह, दिनेश चंद्र यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े

सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पुरोधा राजाजी राजेश के निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर

भोजपुरी फ़िल्म की शूट के लिए गाँव की ओर बढ़ रहे है कंटेंट क्रिएटर 

सगदाहा जंगल से अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद

डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा,कैसे?

श्रीराममंदिर की पहली वर्षगांठ पर 501 दीपों से सजाया गया जोगापुर का मंदिर

हंगामेदार रही बड़हरिया पंचायत समिति की बैठक,छाया रहा बिजली का मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!