Headlines

कोसी क्षेत्र का दुर्दांत बदमाश एक लाख का इनामी प्रिंस कुमार पंजाब, से गिरफ्तार

कोसी क्षेत्र का दुर्दांत बदमाश एक लाख का इनामी प्रिंस कुमार, पंजाब से गिरफ्तार

मधेपुरा में हत्या और लूट समेत कई मामले में था नामजद, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कोसी क्षेत्र के दुर्दांत बदमाश प्रिंस कुमार को मधेपुरा पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड-11 निवासी रेशमलाल यादव के बेटे प्रिंस कुमार पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। हत्या, लूट सहित कई मामले में था नामजद एसपी संदीप सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

मधेपुरा पुलिस की विशेष टीम ने उसे पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आठ फरवरी को पंजाब से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि 14 नवंबर 2024 को श्याम गांव में अशोक कुमार अमर के घर जाकर उनके ऊपर अवैध अग्नेयास्त्र से जानलेवा अंधाधुंध फायर किया तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से ग्वालपाड़ा और श्याम बजार में भी कई हवाई फायर किया था।

लंबे समय से चल रहा था फरार इस घटना से ग्वालपाड़ा बजार के आमजनों में काफी भय व्याप्त हो गई थी। इसके ऊपर पुलिस मुख्यालय स्तर से भी निगरानी रखी जा रही थी। उस पर मधेपुरा के अलावा सहरसा जिले के कई थानों में केस दर्ज है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरफ्तारी कोसी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। विशेष टीम के एसआई सोनू कुमार सिंह, डीआईयू टीम के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, सिपाही प्रिंस कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़े

बीरेन सिंह का त्यागपत्र कोर्ट और जनता के दबाव का असर है-राहुल गांधी

गया के हथियार तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मणिपुर के सीएम ने क्यों दिया त्यागपत्र ?

घर में दिनभर ‘खटपट’, शाम होते ही सब हो जाते ‘शांत’, कमरे में झांककर देखी पुलिस तो हो गई हैरान

सेवा, संवाद व सहकार का संगम महाकुंभ-2025+

पवित्र महाकुंभ में शरारती तत्वों की नापाक डिजिटल हरकतें

बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की होती महत्ती भूमिका-राहुल तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!