Headlines

सीवान डीएम ने इंटर परीक्षा में वीएम हाई स्‍कूल, सरस्‍वती विद्या मंदिर पंचमंदिरा बरहन के केंद्राधीक्षक किया शोकॉज 

सीवान डीएम ने इंटर परीक्षा में वीएम हाई स्‍कूल, सरस्‍वती विद्या मंदिर पंचमंदिरा बरहन के केंद्राधीक्षक किया शोकॉज

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

राकेश कुमार सिंह, केंन्द्राधीक्षक, वी०एम० हाई स्कूल-सह-गर्वन्मेन्ट इंटर कॉलेज, सीवान परीक्षा केंन्द्र कोड सं0-4201 एवं राकेश कुमार पांडेय, केंद्राधीक्षक, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, पंचमंदिरा बड़हन गोपाल, सिवान, परीक्षा केंद्र कोड सं- 4223 को परीक्षा केंन्द्र पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराने के संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने स्पष्टीकरण  पूछा  है।
बताते चले कि  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित वर्ष 2026 की इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा, 2026 दिनांक 02.02.2026 से 13.02.2026 तक निर्धारित है।

उक्त के आलोक में दिनांक 31.01.2026 को जिला पदाधिकारी, सिवान एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान के द्वारा उक्त परीक्षा की आवश्यक तैयारी करने हेतु संयुक्त रूप से ब्रिफिंग किया गया था। ब्रीफिंग में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के बारे में व्यापक दिशा-निर्देश सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया था।

जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने सोमवार को  उक्त दोनों परीक्षा केन्द्र का भ्रमण के दौरान पाया गया कि परीक्षा केंन्द्र पर बेंच डेस्क, समुचित लाईट, पेयजल एवं अन्य आवश्यक तैयारी स-समय नहीं कराया गया।
इससे स्पष्ट होता है कि केंद्राधीक्षक के द्वारा इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा, 2026 को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है, और इस कार्य में पर्याप्त रूचि भी नहीं ली जा रही है।
यह आचरण कार्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता को दर्शाता है।

जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने स्पष्टीकरण पत्र में कहा है कि पत्र प्राप्ति के 02 दिनों के अंदर उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें कि क्यों नहीं आपकी इस लापरवाही एवं अकर्मण्यता के लिए आपके विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई किया जाय? यदि निर्धारित समय के अन्दर आपका स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो यह समझा जायेगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और तद्नुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

श्री रुद्र महायज्ञ में तृतीय दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ अरणी मंथन से हुआ अग्‍नी प्रगट

  सिधवलिया की खबरें :  नाली का पानी गिराने पर महिला को  मारपीट कर आभूषण छीना

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का एकमा में जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!