Headlines

शिक्षक पुत्र मंगलम कृष्णन दिल्ली विश्वविद्यालय  छात्र संघ के बने मीडिया सचिव  

शिक्षक पुत्र मंगलम कृष्णन दिल्ली विश्वविद्यालय  छात्र संघ के बने मीडिया सचिव

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण के जलालपुर प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी व शिक्षक मनोज कुमार तिवारी का पुत्र मंगलम कृष्णन दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया सचिव बने। बताते चले कि मंगलम शुरू से मेधावी छात्र रहे जिन्होंने राजपूत स्कूल छपरा से मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाकर राजेंद्र महाविद्यालय से इंटरमीडिएट विज्ञान से उत्तीर्ण होने के बाद सीयूटी परीक्षा पास कर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक अच्छे वक्ता के रूप में विभिन्न चैनलों के डिबेट में शामिल किया जाता है। वहीं इनको दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के मीडिया सचिव नियुक्त किया गया। मंगलम को सचिव नियुक्त होना जिले के साथ साथ राज्य के लिए भी गौरव की बात है।

बताते चलें कि मंगलम कृष्णन दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्र है जिन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सचिव मित्रविंदा कर्णवाल ने सम्मान एवं प्रमाण पत्र देकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के मीडिया सचिव नियुक्त किया।

वहीं इनके सचिव नियुक्त होने पर भटकेशरी पंचायत के मुखिया पुष्पा प्रभात पांडेय,पूर्व मुखिया सह राजद अध्यक्ष श्रीराम राय, भटकेशरी पंचायत के सरपंच शत्रुध्न प्रसाद, जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , शिक्षक डॉ ललित कुमार, ताराशंकर महतो, तारकेश्वर साह,दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं परिवार के सदस्यों में पिता मनोज कुमार तिवारी, सुरेन्द्र कुमार तिवारी,आकाश तिवारी,अरुण तिवारी,अजय तिवारी, धर्मदेव तिवारी,नरेश तिवारी मित्र कार्तिकेय दिवाकर,आयुष पांडेय,उत्कर्ष मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े

BRP कुबेर पांडे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : बीडीओ ने  विकास कार्यों का किया समीक्षा

मुखिया जी को मिला नया काम, शराब के अड्डों पर रखेंगे नजर, बिहार पुलिस मुख्यालय का…

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर की थी कई राउंड फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!