Headlines

सुभाष्‍कर पांडेय व्‍यक्ति नहीं एक संस्‍था थे – पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष

सुभाष्‍कर पांडेय व्‍यक्ति नहीं एक संस्‍था थे – पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष

सुभाष्‍कर पांडेय के स्‍वर्गारोहण पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


रविवार के अपराह्न सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक, विधिक एवं बौद्धिक जगत के अप्रतिम हस्ताक्षर, निर्विवाद, संवेदनशील एवं सहज व्यक्तित्व के वरीय अधिवक्ता गोलोकवासी सुभाष्‍कर पाण्डेय के स्वर्गारोहण पर आयोजित भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अधिवक्‍ता संघ भवन के सभागार में  सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति और अधिवक्ता गण उपस्थित हुए ।  श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माननीय अवध बिहारी चौधरी ने किया ।

मंचासिन अधिवक्ता छोटे बाबू,  डा0 सुशीला पांडेय, पूर्व प्रिंसिपल प्रजा पति त्रिपाठी,  विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्षा अनुराधा गुप्ता, आचार्य अजय कुमार अजीत,  डॉ अली असगर सिवानी,  ब्रजमोहन रस्तोगी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, डॉ नीलांजना त्रिपाठी, राहुल तिवारी कमलेश कुमार सिंह,  सालनी रस्तोगी,  डॉ अशोक प्रियंबद, मनीष प्रसाद सिंह, अरुण कुमार, डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कुमार,  वासुदेव प्रसाद, डॉ राकेश कुमार तिवारी,  प्रो जितेंद्र वर्मा,  पांडेय रामेश्वरी प्रसाद छोटे बाबू, प्रो रवींद्र पाठक आदि गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय पाण्डेय जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्‍यकितत्‍व  एवं कृतित्‍व पर प्रकाश डाला।

इस क्रम में अवध बिहारी चौधरी ने कहा सुभाष्‍कर जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उनकी क्षति अपूरणीय है।

श्रीचौधरी ने कहा कि सुभाष्‍कर पांडेय प्रंतिभा के धनी थे। वे व्‍यक्ति नहीं एक संस्‍था थे। साहित्‍यिक, समाजिक, राजनीतिक, संगीत आदि कई संगठनों से जुडे थे।

अधिवक्ता पाण्डेय रामेश्वरी प्रसाद छोटे बाबू भाव विभोर होते हुए उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रो सुशीला पांडेय ने उनकी कविता को स्वर दे कर शब्दों की श्रद्धांजलि अर्पित किया, प्रो डॉ प्रजा पति त्रिपाठी ने कहा मित्र मंडली से उनका जाना पल पल आभाष कराता रहेगा, उक्त अवसर पर डॉ अली असगर सिवानी ने सुभाषकर पाण्डेय जी के व्यक्तिव पर कविता शायरी सुना कर सबको भाव विभोर कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र नारायण यादव एवं राहुल तिवारी मंचासिन थे।

 

सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय पाण्डेय जी के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया।

यह भी पढ़े

काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, मूर्तियों को कराया शैय्याधीवास

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी

रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी

बीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण

50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गयाजी में अरेस्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!