लूटपाट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, 15 हजार और मोबाइल बरामद

लूटपाट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, 15 हजार और मोबाइल बरामद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा पुलिस ने वारिसलीगंज में हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है। दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 15,000 रुपए और मोबाइल लूट लिया था।पीड़ित ने अगले दिन वारिसलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सटीक सूचना और जांच के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार और राजबलभ कुमार उर्फ राजबलम कुमार हैं। दोनों की उम्र 19 वर्ष है।

 

ये दरियापुर (शेखपुर्वा) के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं।दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

 

डीएसपी महेश चौधरी ने आरोपियों का फोटो सेशन करवाया। पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी और वीडियो साझा किए गए हैं।

यह भी पढ़े

 भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट बरामद के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 

भारत की नींव सनातन धर्म में निहित है- उपराष्ट्रपति

महाकुंभ में 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का महारिकॉर्ड बना!

दो साल बाद यानी 2027 में अगला कुंभ कहाँ लगेगा?

जयराम महिला पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

मनोज मलिक एंडब्ल्यूबी जिला भिवानी के अध्यक्ष नियुक्त : दीपक मिगलानी

Leave a Reply

error: Content is protected !!