बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! अपराधियों ने युवक को मारी गोली

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! अपराधियों ने युवक को मारी गोली

दहशत फैलाने के लिए 10 राउंड फायरिंग

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकल कर आया है। जहां एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है,जानकारी के अनुसार बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खेत में काम कर रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल राजेश सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।

 

घटना बकावां गांव की है। इस घटना को 2 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।वहीं, भागते समय अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से 3 खोखे बरामद हुए हैं।बताया जा रहा है बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खेत में काम कर रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल राजेश सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना बकावां गांव की है।मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। फायरिंग की वजह अभी क्लियर नहीं है। छानबीन की जा रही है।घायल की मां कौशल्या देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। तभी एक कॉल आया और पीछे से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली हाथ में लगी है।

 

कई माह पहले घायल के भाई विपिन सिंह की घर के पास जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी, जिस कारण डर का माहौल बना रहता है।इधर, एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा मिला है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। संदिग्ध 2 से 3 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गैंगवार है या नहीं इसका अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, इनामी बदमाश समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में गिनायी गयीं उपलब्धियां

होली  15 मार्च को मनाई जाएगी, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं।

मॉरीशस पहुंच कर भोजपुरी के रंग में रंगे PM मोदी

सिधवलिया की खबरें :  फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!