गोलीबारी मामले में पुलिस ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार

गोलीबारी मामले में पुलिस ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार

सासाराम में 2 पिस्टल और 7.5 लाख रुपए बरामद

17 मोबाइल,4 मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो जब्त

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सासाराम के तकिया मोहल्ले में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों से दो पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और 7.5 लाख रुपए बरामद हुए हैं,रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे तकिया स्थित मन्नत वाटिका के पास गोलीबारी की सूचना मिली।

 

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि यह घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई है। जिंदा कारतूस और खोखा बरामद विवाद तकिया वार्ड नंबर 11 के बनारसी प्रसाद सिंह और वार्ड नंबर 2 के चंद्रशेखर सिंह के बीच था। पुलिस ने बनारसी सिंह के घर की तलाशी में एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।

 

यहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चंद्रशेखर सिंह के घर से 7 लोगों को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने आरोपियों से 17 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो भी जब्त की है। एक बोतल शराब भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ गिरफ्तार लोगों का आपराधिक इतिहास भी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े

बिहार में जमीन दलालों ने लूट लिया एक करोड़ रुपये

राजेश कुमार राम बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

डॉ अभिषेक कुमार सिंह रेडक्रॉस सीवान के अध्‍यक्ष  बने

नारी शक्ति में दिखा आस्था, उमंग, श्रद्धा और उल्लास का संगम, जब 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!