Headlines

रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..

रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. निगरानी ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.खबर गयाजी से है, जहां एक रिश्वतखोर बीडीओ को गिरफ्तार किया गया है.

 

अधिकारी ने प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी से रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर गयाजी प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को सदर प्रमुख के चैंबर से 50 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

 

निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि शिकायतकर्ता से लेबर मद में 3.5 लाख की राशि भुगतान में 50 हजार रू रिश्वत की मांग की गई थी.प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम पूछताछ में जुटी है.

 

बताया जाता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिल पास करने के एवज में घूस की मांग की थी. जिसके बाद प्रखंड प्रमुख ने शिकायत की. निगरानी के उपाधीक्षक सतेंद्र राम के नेतृत्व में गठित धावा दल ने बीडीओ को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़े

बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

गया पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा:दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी हुई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

10 फरवरी 📜 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस  

10 फरवरी 📜  विश्व दाल (दलहन) दिवस  पर विशेष

10 फरवरी 📜  राजा बख्तावर सिंह के  बलिदान दिवस पर विशेष

10 फरवरी 📜  सालों पहले हुआ था Seat Belt का आविष्कार! ऐसे बनी वाहन की सबसे मुख्य सेफ्टी फीचर, जानें डिटेल्स 

सिधवलिया की खबरें :  ट्रक खराब हो जाने से  भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई

पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र  हुए सम्‍मानित 

तीसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं समाजसेविका अरुण लता सिन्हा

📜 09 फरवरी 📜  वीर महापुरूष ‘तेलंगा खड़िया’ की जयंती पर विशेष

Leave a Reply

error: Content is protected !!