वक्फ बिल : शाहनवाज हुसैन को मिली धमकी  फेसबुक पर गाली-गलौज

वक्फ बिल : शाहनवाज हुसैन को मिली धमकी  फेसबुक पर गाली-गलौज

भाजपा नेता ने CAA की याद दिलाई

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

वक्फ बिल का मामला धमकी और गाली-गलौज तक पहुंच गया है। इस बिल का समर्थन करने वाले मुस्लिम नेता विरोधियों के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी जा रही है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद जानकारी दी। हालांकि शाहनवाज हुसैन ने अपने विरोधियों को कड़े शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने सीएए के खिलाफ हो रहे आन्दोलन की याद दिलाई।

 

पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल अच्छा है। यह मुसलमानों का हित साधने वाला बिल है। मुस्लिम भाइयों से कहना है कि इसके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बिल का समर्थन करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वीटर पर उन्हें गालियां दी जा रही हैं। लेकिन इस धमकी से शाहनवाज डरने वाले नहीं हैं। उनकी गालियों से कोई असर पड़ने वाला नहीं है। सच्ची बात हमेशा कहते रहेंगे।

 

शाहनवाज हुसैन ने सीएए की याद दिलाई। कहा कि उस समय भी कह रहा था कि यह बिल मुसलमानों के अहित में नहीं है। यह बताने के बावजूद देश भर में कई स्थानों पर धरना दिए गए। हालांकि बिरयानी और कोरमा खिलाकर प्रदर्शन कराया गया। लोग खाने के लिए बैठ जाते थे। उन्हें लग रहा था कि बड़ा काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ नहीं हुआ। शाहीन बाग में भी ऐसा ही हो रहा था।

शाहनवाज हुसैन ने वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। कहा कि दीदी को जय श्रीराम से चिढ़ है। अगर उनको गुस्सा दिलाना है तो बोल दो जय श्रीराम। वे आपे से बाहर हो जाएंगी। लेकिन नीतीश कुमार रामभक्त हैं। कोई दिक्कत नहीं है। यहां रामनवमी का जुलूस शांति के साथ संपन्न होगा। सब लोग सौहार्द्र के साथ रामनवमी मनाएंगे।

यह भी पढ़े

बिहार एजुकेशन सम्मिट, सीजन 2 सह बिहार शिक्षा रत्न सम्मान आयोजित

24 घंटे भी न चल पाया समझौता.. पति ने जताई हत्या की आशंका तो कमजोर हुई रिश्ते की डोर

श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता मे दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने सम्राट अशोक की 2359वीं जयंती मनायी 

मशरक की खबरें :   गेहू की फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान

फाइलेरिया की दवा से वंचित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खिलायी गयी दवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!