Headlines

9 वर्षीय अपहृत बालक सकुशल बरामद:मधेपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

9 वर्षीय अपहृत बालक सकुशल बरामद:मधेपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

घर के बाहर से किडनैप किया था

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 वर्षीय बालक मोहम्मद शाहनवाज को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) रवि भूषण ने पत्रकारों को बताया कि बालक को आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा नहर से बरामद किया गया। 3 फरवरी को सामने आया मामला यह मामला 3 फरवरी 2026 को सामने आया, जब चौसा थाना प्रभारी को सूचना मिली। चौसा, मधेपुरा के बीरबल टोला निवासी मोहम्मद मुबारक (25) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहनवाज का 2 फरवरी 2026 को घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था।

 

शिकायत में यह भी बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के जरिए फिरौती की मांग की जा रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) मधेपुरा, रवि भूषण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में जिला तकनीकी शाखा मधेपुरा, चौसा, आलमनगर और फुलौत थाना के अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के दौरान आलमनगर बरामद गठित टीम ने प्राप्त इनपुट के आधार पर सक्रियता से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा नहर से अपहृत बालक को उसी दिन शाम को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

पुलिस ने मौके से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें अखरी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा निवासी मोहम्मद अजहर (19) पुत्र मोहम्मद जमहिर शामिल है। पुलिस ने फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR 43 AD 6065) भी बरामद की है।

 

इस प्रकार, अपहरण की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने इस मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक रवि भूषण, चौसा थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान, तकनीकी प्रभारी हारून राशीद, आलमनगर थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार, फुलौत थाना अध्यक्ष वरुण कुमार सहित तकनीकी शाखा टीम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े

बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!